पटना, 15 दिसंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद नितिन नवीन ने सोमवार की सुबह प्रसिद्ध महावीर मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान महावीर से संगठन और देशहित में कार्य करने की शक्ति एवं मार्गदर्शन की कामना की। इसके उपरांत नितिन नवीन ने अपने दिवंगत पिता एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर भावुक क्षण देखने को मिले। Bihar Cabinet | 11 प्रस्तावों पर मुहर, ग्रीनफील्ड सैटलाइट टाउनशिप में जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक हटेगी इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने नवीन किशोर प्रसाद सिंह अमर रहें और नितिन नवीन जिंदाबाद के नारे लगाकर अपने उत्साह और समर्थन का प्रदर्शन किया।इसके बाद नितिन नवीन दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर आगामी संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा करेंगे। श्री मोती सिंह जागेश्वरी आयुर्वेद महाविद्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन भाजपा कार्यकर्ताओं में नितिन नवीन को मिली नई जिम्मेदारी को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है, और इसे संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस समारोह | राजेंद्र स्टेडियम में परेड पूर्वाभ्यास का एसएसपी ने किया निरीक्षण
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
पटना, 15 दिसंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद नितिन नवीन ने सोमवार की सुबह प्रसिद्ध महावीर मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान महावीर से संगठन और देशहित में कार्य करने की शक्ति एवं मार्गदर्शन की कामना की।
विज्ञापन
इसके उपरांत नितिन नवीन ने अपने दिवंगत पिता एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर भावुक क्षण देखने को मिले।
इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने नवीन किशोर प्रसाद सिंह अमर रहें और नितिन नवीन जिंदाबाद के नारे लगाकर अपने उत्साह और समर्थन का प्रदर्शन किया।इसके बाद नितिन नवीन दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर आगामी संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा करेंगे।
भाजपा कार्यकर्ताओं में नितिन नवीन को मिली नई जिम्मेदारी को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है, और इसे संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।