Breaking News

फीफा विश्व कप 2026 ड्रॉ घोषित: उद्घाटन मैच में मैक्सिको का सामना दक्षिण अफ्रीका से

3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

वॉशिंगटन, 6 दिसंबर (हि.स.)। फीफा विश्व कप 2026 के लिए ड्रॉ शुक्रवार को जॉन एफ. कैनेडी सेंटर में संपन्न हुआ, जिससे फुटबॉल के सबसे बड़े टूर्नामेंट के पहले 48 टीमों वाले संस्करण की तस्वीर साफ हो गई। कनाडा, मैक्सिको और संयुक्त राज्य अमेरिका में होने वाले इस महाकुंभ में नए ग्रुप प्रारूप और रिकॉर्ड संख्या में मैच खेले जाएंगे।

SHAILFORD
विज्ञापन

ड्रॉ के दौरान कई रोमांचक मुकाबलों की रूपरेखा सामने आई। लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के युग के बाद किलियन एमबापे और एर्लिंग हालांड फुटबॉल के नए सुपरस्टार बन चुके हैं। उनकी टीमें—फ्रांस और नॉर्वे—को ग्रुप I में एक-दूसरे के सामने रखा गया है। अफ्रीकी दिग्गज सेनेगल भी इसी ग्रुप में है। यूरोपीय प्ले-ऑफ (यूक्रेन/स्वीडन/पोलैंड/अल्बानिया) का विजेता इस समूह को और भी कठिन बना देगा, जिसे विशेषज्ञ पहले ही “ग्रुप ऑफ डेथ” कह रहे हैं।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन

पिछले विश्व कप में चौंकाने वाला प्रदर्शन करने वाले मोरक्को को ग्रुप C में पांच बार के चैंपियन ब्राज़ील के साथ रखा गया है। इससे स्कॉटलैंड और हैती पर दबाव और बढ़ गया है।

SHARDA
विज्ञापन

इंग्लैंड और क्रोएशिया, दोनों खिताब के प्रबल दावेदार, ग्रुप L में आमने-सामने होंगे। वहीं घाना और पनामा के लिए यह ग्रुप बेहद चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

अगर इटली यूरोपीय प्ले-ऑफ से क्वालिफाई करता है, तो वह ग्रुप B में कनाडा, क़तर और स्विट्जरलैंड के साथ शामिल होगा—एक ऐसा ग्रुप, जिसमें कौन आगे बढ़ेगा इस पर अंतिम अनुमान लगाना कठिन है।

टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला मैक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के बीच मेजबान धरती पर खेला जाएगा। दक्षिण कोरिया भी ग्रुप A में है, साथ ही डेनमार्क/नॉर्थ मैसिडोनिया/चेक गणराज्य/आयरलैंड के बीच होने वाले यूरोपीय प्ले-ऑफ का विजेता भी इसी ग्रुप में शामिल होगा।

पूरा ड्रॉ इस प्रकार है:

ग्रुप A: मैक्सिको, दक्षिण कोरिया, दक्षिण अफ्रीका, यूरोपीय प्ले-ऑफ विजेता D

ग्रुप B: कनाडा, स्विट्जरलैंड, क़तर, यूरोपीय प्ले-ऑफ विजेता A

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

ग्रुप C: ब्राज़ील, मोरक्को, स्कॉटलैंड, हैती

ग्रुप D: संयुक्त राज्य अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, पराग्वे, यूरोपीय प्ले-ऑफ विजेता C

ग्रुप E: जर्मनी, कुराकाओ, आइवरी कोस्ट, इक्वाडोर

ग्रुप F: नीदरलैंड्स, जापान, ट्यूनीशिया, यूरोपीय प्ले-ऑफ विजेता B

ग्रुप G: बेल्जियम, ईरान, मिस्र, न्यूज़ीलैंड

ग्रुप H: स्पेन, उरुग्वे, सऊदी अरब, केप वर्डे

ग्रुप I: फ्रांस, सेनेगल, नॉर्वे, फीफा प्ले-ऑफ विजेता (बोलीविया/सूरीनाम/इराक)

ग्रुप J: अर्जेंटीना, ऑस्ट्रिया, अल्जीरिया, जॉर्डन

ग्रुप K: पुर्तगाल, कोलंबिया, उज़्बेकिस्तान, फीफा प्ले-ऑफ विजेता (न्यू कैलेडोनिया/जमैका/कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य)

ग्रुप L: इंग्लैंड, क्रोएशिया, पनामा, घाना

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें