Chhapra: अपराध और अपराधियों के खिलाफ सारण पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष के नेतृत्व में सारण में अपराधियों पर लगातार हो रही कार्रवाई से अपराधी दहशत में हैं। ताजा मामला में सारण के मांझी थाना क्षेत्र में पुलिस और शराब माफिया के बीच मुठभेड़ हुई है। दियारा क्षेत्र में हुए इस मुठभेड़ में फायरिंग हुई। जिसमें पुलिस की गोली से एक शराब माफिया अजय राय घायल हो गया है। घायल शराब माफिया को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जबकि एक अन्य को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने हथियार और शराब की खेप बरामद की है। शिक्षकों की समस्याओं को लेकर शिक्षा मंत्री से मिले डॉ. राहुल राज, कई मांगों पर सौंपा ज्ञापन उत्तर प्रदेश से नदी के रास्ते शराब की तस्करी की सूचना पर कार्रवाई मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को उत्तर प्रदेश से नदी के रास्ते शराब की तस्करी की सूचना मिली थी। जिसपर कारवाई करते हुए मांझी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में दियारा क्षेत्र में छापेमारी की गई। इसी दौरान शराब तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जबाबी कार्रवाई में एक शराब तस्कर को पैर में गोली लगी, जिसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार तस्कर इलाजरत है और उसकी हालत खतरे से बाहर है। वहीं एक अन्य तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के कमरे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग 600 लीटर से ज्यादा शराब और हथियार बरामद सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने बताया कि नाव से शराब की खेप लाई जा रही थी। पुलिस के पहुँचने पर तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके जबाब में हुई फायरिंग में शराब तस्कर को पैर में गोली लगी है। साथ ही उसके एक अन्य साथी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। साथ ही 600 लीटर से ज्यादा शराब बरामद किया गया है। जांच जारी है। सारण के इसुआपुर, खैरा और सहाजितपुर थाना में नए थानाध्यक्षों की हुई तैनाती
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: अपराध और अपराधियों के खिलाफ सारण पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष के नेतृत्व में सारण में अपराधियों पर लगातार हो रही कार्रवाई से अपराधी दहशत में हैं।
ताजा मामला में सारण के मांझी थाना क्षेत्र में पुलिस और शराब माफिया के बीच मुठभेड़ हुई है। दियारा क्षेत्र में हुए इस मुठभेड़ में फायरिंग हुई। जिसमें पुलिस की गोली से एक शराब माफिया अजय राय घायल हो गया है। घायल शराब माफिया को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जबकि एक अन्य को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने हथियार और शराब की खेप बरामद की है।
उत्तर प्रदेश से नदी के रास्ते शराब की तस्करी की सूचना पर कार्रवाई
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को उत्तर प्रदेश से नदी के रास्ते शराब की तस्करी की सूचना मिली थी। जिसपर कारवाई करते हुए मांझी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में दियारा क्षेत्र में छापेमारी की गई। इसी दौरान शराब तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जबाबी कार्रवाई में एक शराब तस्कर को पैर में गोली लगी, जिसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार तस्कर इलाजरत है और उसकी हालत खतरे से बाहर है। वहीं एक अन्य तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है।
सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने बताया कि नाव से शराब की खेप लाई जा रही थी। पुलिस के पहुँचने पर तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके जबाब में हुई फायरिंग में शराब तस्कर को पैर में गोली लगी है। साथ ही उसके एक अन्य साथी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। साथ ही 600 लीटर से ज्यादा शराब बरामद किया गया है। जांच जारी है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।