Breaking News

छपरा में सहयोग शिविर में पंचायत स्तर पर हुआ समस्याओं का समाधान

CT Bihar Desk
3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: बिहार सरकार की जनकल्याणकारी पहल ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ के तहत छपरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में सहयोग शिविर का सफल आयोजन किया गया। करिंगा, टेकनिवास, मुकरेरा एवं नैनी पंचायत में आयोजित शिविरों का निरीक्षण करते हुए विधायक ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।

SHAILFORD
विज्ञापन

शिविर का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का पंचायत स्तर पर ही त्वरित समाधान सुनिश्चित करना था। इस दौरान पेंशन, राशन कार्ड, भूमि संबंधी मामलों, दाखिल-खारिज, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदनों की सुनवाई की गई। कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण-पत्र एवं योजनाओं से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराए गए।

SHARDA
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक छोटी कुमारी ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य प्रशासनिक सेवाओं को आम जनता के द्वार तक पहुंचाना है, ताकि लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए प्रखंड एवं जिला मुख्यालय का चक्कर न लगाना पड़े।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह सहयोग शिविर सुशासन की सरकार का वह माध्यम है, जो जनता को बिचौलियों और अनावश्यक कार्यालयी प्रक्रियाओं से राहत दिलाने का कार्य करेगा। नरेंद्र मोदी एवं बिहार सरकार के नेतृत्व में जनकल्याण की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। अब प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायत स्तर पर अधिकारी उपस्थित रहेंगे और जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करेंगे।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि शिविर में प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा तथा संबंधित विभागों द्वारा लगातार अनुश्रवण किया जाएगा।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। क्षेत्रीय जनता ने इस पहल की सराहना करते हुए सरकार एवं विधायक छोटी कुमारी के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष राम दयाल शर्मा, सदस्य धर्मेंद्र कुमार साह, सदस्य विवेक कुमार सिंह, सदर बीस सूत्री अध्यक्ष रिंकू सिंह, बलवंत सिंह, रिविलगंज बीस सूत्री अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान, कार्यालय मंत्री अर्धेंदु शेखर सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें