Breaking News

गया जी विधानसभा सीट का 9 बार से प्रतिनिधित्व करने वाले डॉ प्रेम कुमार होंगे स्पीकर

3 Min Read

पटना, 02 दिसंबर (हि.स.)। बिहार विधानमंडल में शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को स्पीकर का चुनाव होना है। पहले दिन शपथ ग्रहण समारोह खत्म होने के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवार के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ प्रेम कुमार ने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए औपचारिक रूप से नामांकन दाखिल किया।

SHAILFORD
विज्ञापन

नए स्पीकर का चुनाव आज होगा। सत्र 5 दिसंबर तक चलेगा और कुल पांच बैठकें होंगी

विधानसभा चुनाव और नई सरकार के गठन के बाद 18वीं विधानसभा की यह पहली बैठक है। सत्र के दौरान विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है। जबकि सत्ता पक्ष विपक्ष को जवाब देने की रणनीति के साथ सदन में उतरेगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता और गया से लगातार नौ बार विधायक डॉ. प्रेम कुमार बिहार विधानसभा के 18वें अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। उन्होंने सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। इस पद के लिए वे अकेले ही उम्मीदवार हैं, ऐसे में उनका निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है। भाजपा कोटे से वे विजय कुमार सिन्हा और नंदकिशोर यादव के बाद तीसरे अध्यक्ष होंगे। इससे पूर्व जदयू के उदय नारायण चौधरी और विजय कुमार चौधरी भी इस पद पर रह चुके हैं।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

अब तक हर चुनाव में जीत दर्ज करते हुए नौ बार विधानसभा पहुंचे

डॉ प्रेम कुमार पहली बार वर्ष 1990 में विधायक बने थे और तब से अब तक हर चुनाव में जीत दर्ज करते हुए नौ बार विधानसभा पहुंचे हैं। वे 1995, 2000, 2005 (फरवरी), 2005 (अक्टूबर), 2010, 2015, 2020 और 2025 में विजयी रहे। अत्यंत पिछड़ा वर्ग से आने वाले नेताओं में वे मजबूत पहचान रखते हैं।

SHARDA
विज्ञापन

मगध विश्वविद्यालय से पीएचडी

मगध विश्वविद्यालय से पीएचडी करने वाले डॉ. कुमार 2015 से 2017 तक नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं। जेपी आंदोलन से राजनीति की शुरुआत करने वाले नेता डॉ कुमार अब तक दस से अधिक विभागों के मंत्री रह चुके हैं। 2005 में पहली बार नीतीश सरकार में मंत्री बने और 2010, 2017–2020 तथा 2020–2024 तक कैबिनेट मंत्री के रूप में पथ निर्माण, नगर विकास सहित कई महत्वपूर्ण विभाग संभाले।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें