Breaking News

बनियापुर हत्याकांड में पुलिस ने सोशल मीडिया पर अफवाह न फैलाने की अपील की

2 Min Read

सारण, 29 नवंबर (हि.स.)। जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के परसा टोला में हुई मारपीट की घटना और उसके बाद मृतक अनुज कुमार के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही भ्रामक, भड़काऊ और राजनीतिक रंग देने वाली पोस्टों का सारण पुलिस ने स्पष्ट रूप से खंडन किया है।

SHAILFORD
विज्ञापन

घटना व्यक्तिगत विवाद एवं कहासुनी के कारण घटित हुई थी

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर यह घटना व्यक्तिगत विवाद एवं कहासुनी के कारण घटित हुई थी और इसका राजनीति या जातीय तनाव से अब तक कोई संबंध प्रमाणित नहीं हुआ है।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने नागरिकों और सोशल मीडिया उपयोग कर्ता से संवेदनशील अपील की है कि वे इस घटना को लेकर अविश्वसनीय, राजनीति से प्रेरित या जातीय तनाव फैलाने वाली सामग्री का प्रसार न करें।

SHARDA
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाना दंडनीय

उन्होंने ने चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाना दंडनीय है और ऐसी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी भ्रामक, राजनीतिक या जातीय दावे पर विश्वास न करें। हम आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और मामले की निष्पक्ष जांच के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें