पटना, 19 मार्च (हि.स.)।बिहार में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क बने होने के साथ कुछ स्थानों पर गरज के आसार हैं। 20 मार्च से 22 मार्च के दौरान उत्तर और दक्षिण पूर्व भाग में गरज के साथ बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार को पटना सहित 15 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जनगणना प्री टेस्ट: डीसीओ ट्रेनर्स ने क्षेत्र में कराया स्व-गणना, छ्ह जुलाई से प्रगणक व पर्यवेक्षक करेंगे पूर्व परिक्षण बिहार में 20 मार्च से एक बार फिर आंधी-बारिश का मौसम देखने को मिलने वाला है। मौसम विभाग ने शुक्रवार से बिहार के 12 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिनमें शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर शामिल हैं। वहीं 19 जिलों में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश भी हो सकती है। 21 मार्च को बिहार के सभी 38 जिलों में मौसम खराब देखने को मिल सकता है। इस दौरान पूरे राज्य में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। जिसे देखते हुए आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है। 22 मार्च को भी बिहार के पूर्वी हिस्से में बारिश का मौसम देखने को मिल सकता है जिनमें सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया शामिल हैं। शेष अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। एनर्जी ड्रिंक’ के दावों पर एफएसएसएआई सख्त, कई बेवरेज ब्रांड्स को नोटिस बीते 24 घंटों के दौरान पटना के अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, 36.4 डिग्री सेल्सियस के साथ कैमूर के भभुआ का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। नालंदा में हवा की गति 26 किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई। राजधानी व आसपास इलाकों का मौसम शुष्क बने होने के साथ शाम से आंशिक रूप से बादल छाए रहने से मौसम सामान्य बना रहा। अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था रवाना, स्टेशन पर लगा विशाल भंडारा
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
विज्ञापन
1 / 2
विज्ञापन
पटना, 19 मार्च (हि.स.)।बिहार में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क बने होने के साथ कुछ स्थानों पर गरज के आसार हैं। 20 मार्च से 22 मार्च के दौरान उत्तर और दक्षिण पूर्व भाग में गरज के साथ बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार को पटना सहित 15 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
बिहार में 20 मार्च से एक बार फिर आंधी-बारिश का मौसम देखने को मिलने वाला है। मौसम विभाग ने शुक्रवार से बिहार के 12 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिनमें शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर शामिल हैं। वहीं 19 जिलों में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन
21 मार्च को बिहार के सभी 38 जिलों में मौसम खराब देखने को मिल सकता है। इस दौरान पूरे राज्य में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। जिसे देखते हुए आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है। 22 मार्च को भी बिहार के पूर्वी हिस्से में बारिश का मौसम देखने को मिल सकता है जिनमें सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया शामिल हैं। शेष अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।
बीते 24 घंटों के दौरान पटना के अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, 36.4 डिग्री सेल्सियस के साथ कैमूर के भभुआ का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। नालंदा में हवा की गति 26 किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई। राजधानी व आसपास इलाकों का मौसम शुष्क बने होने के साथ शाम से आंशिक रूप से बादल छाए रहने से मौसम सामान्य बना रहा।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ