Breaking News

पहलेजा में शिक्षक हत्याकांड का मुख्य आरोपी सहित तीन गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

2 Min Read

Chhapra: पहलेजा थाना क्षेत्र के खरीका गांव में शिक्षक हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी समेत तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देशी पिस्टल और दो मैग्जीन भी बरामद की गई है।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

एसएसपी सारण के निर्देशन में गठित एसआईटी इस मामले की जांच कर रही थी। इससे पूर्व 24 नवंबर को इस घटना में शामिल हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह के दो सदस्यों की गिरफ्तारी कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

प्रेम-प्रसंग को लेकर विवाद

पुलिस के अनुसार, 28 नवंबर को छापेमारी के दौरान कांड के मुख्य आरोपी साहिल कुमार उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने प्रेम-प्रसंग को लेकर विवाद एवं परिजनों के साथ कथित दुर्व्यवहार को हत्या का मुख्य कारण बताया। साहिल की निशानदेही पर पुलिस ने उसके सहयोगियों के पास छिपा कर रखे गए हथियार बरामद किए और दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया।

DOON
विज्ञापन

बरामद हथियार के संबंध में पहलेजा थाना में एक अन्य प्राथमिकी (कांड संख्या 132/25) दर्ज की गई है। पुलिस ने कहा कि मामले में अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई जारी है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

गिरफ्तार अभियुक्त

  1. साहिल कुमार उर्फ गोलू, पिता – राकेश महराज, निवासी – खरीका, थाना – पहलेजा, जिला – सारण
  2. नितीश कुमार, पिता – राजू राय, निवासी – चौसिया, थाना – सोनपुर, जिला – सारण
  3. गोलू कुमार, पिता – अशोक राय, निवासी – चौसिया, थाना – सोनपुर, जिला – सारण

साहिल कुमार उर्फ गोलू का ज्ञात आपराधिक इतिहास

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन
  • पहलेजा थाना कांड संख्या 63/24, दिनांक 02.06.24, धारा 341, 323, 324, 307, 504, 506, 34 भादवि एवं 27 आर्म्स एक्ट
    (अन्य आपराधिक इतिहास की जांच जारी)

जब्त हथियार

  • एक देशी पिस्टल
  • दो मैग्जीन

छापामारी टीम

  • थानाध्यक्ष, पहलेजा थाना एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें