Patna: भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने बिहार में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव हेतु उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को केन्द्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
इसके साथ ही केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को केन्द्रीय सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
इस आशय का पत्र राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने जारी किया है।







