⚡
Breaking News

बिहार विधानसभा के सत्र को लेकर दलीय नेताओं की बैठक, शांतिपूर्ण संचालन पर हुआ विमर्श

1 Min Read

Patna: अष्टादश बिहार विधानसभा के चतुर्थ सत्र के सफल, सुचारू एवं सार्थक संचालन को लेकर शुक्रवार को बिहार विधानसभा मुख्य भवन स्थित कार्यालय कक्ष में दलीय नेताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने की।

SHAILFORD
विज्ञापन

बैठक में सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान सदन की कार्यवाही को शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित करने को लेकर सकारात्मक और रचनात्मक विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि सदन की कार्यवाही के दौरान जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता मिले तथा सभी दल लोकतांत्रिक संसदीय परंपराओं और मर्यादाओं का पालन करते हुए अपनी बात रखें।

DOON
विज्ञापन

विधानसभा के चतुर्थ सत्र को प्रभावी एवं सार्थक बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस बैठक में सदन की गरिमा बनाए रखने और जनहित के विषयों पर सकारात्मक चर्चा सुनिश्चित करने की भावना व्यक्त की गई।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕