⚡
Breaking News

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण हेतु मास्टर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण संपन्न

2 Min Read

Chhapra: जनगणना-2027 के द्वितीय चरण अर्थात् जनसंख्या परिगणना की तैयारियों के अंतर्गत बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान, फुलवारी शरीफ, पटना में निदेशक रंजिता के मार्गदर्शन में मास्टर प्रशिक्षकों के चारों बैचों का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

SHAILFORD
विज्ञापन

प्रथम एवं द्वितीय बैच का प्रशिक्षण 18 से 21 नवंबर तथा तृतीय एवं चतुर्थ बैच का प्रशिक्षण 23 से 26 नवंबर 2026 तक आयोजित किया गया। इसमें जनगणना कार्य निदेशालय, बिहार के 52 अधिकारियों तथा राज्य के सभी जिलों से नामित 108 पदाधिकारियों सहित कुल 160 प्रतिभागियों को राष्ट्रीय प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षित किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान जनसंख्या परिगणना की प्रक्रिया, दिशा-निर्देशों, कार्यप्रणाली तथा जनसंख्या परिगणना मोबाइल ऐप के उपयोग संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, 3–4 सदस्यों के समूहों में माइक्रो-टीचिंग का अभ्यास कराया गया।

DOON
विज्ञापन

प्रशिक्षण के अंतिम दिवस बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान, गया में फील्ड विजिट के दौरान बिलोप्रग्रावि संस्थान कॉलोनी, सत्संग कॉलोनी, काजीचक एवं महाराणा प्रताप कॉलोनी के आसपास प्रत्येक मास्टर प्रशिक्षक ने 2–3 परिवारों से संपर्क कर पीई मोबाईल ऐप के माध्यम से आंकड़ों की प्रविष्टि का व्यावहारिक अभ्यास किया। इस दौरान नागरिकों में जनगणना के प्रति उत्साह देखा गया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त के कार्यालय के संयुक्त निदेशक रमेश कुमार ने राष्ट्रीय प्रशिक्षकों हेमंत कुमार, अरुण मुंडा एवं निरंजन कुमार की उपस्थिति में प्रशिक्षण सत्रों का अवलोकन किया तथा प्रभावी प्रशिक्षण एवं गुणवत्तापूर्ण आंकड़ा संग्रह पर बल दिया।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

प्रशिक्षित मास्टर प्रशिक्षकों द्वारा 29 नवंबर से 12 दिसंबर 2026 तक जिला स्तर पर फील्ड प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद दिसंबर 2026 के अंतिम सप्ताह से जनवरी 2027 के प्रथम सप्ताह तक प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। यह पहल जनगणना-2027 के सफल, सटीक, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕