पटना, 30 जुलाई (हि.स.)। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए गुरुवार सुबह 7 बजे से मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। निर्वाचन आयोग ने मतदान के लिए 422 मतदान केंद्र (बूथ) बनाए हैं, जहां सुरक्षा और आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है। निर्वाचन क्षेत्र में लगभग 3.79 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस उपचुनाव में कुल 25 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। Bihar Cabinet | 11 प्रस्तावों पर मुहर, ग्रीनफील्ड सैटलाइट टाउनशिप में जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक हटेगी चुनावी मुकाबले को मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा, जन सुराज के प्रशांत किशोर और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की उम्मीदवार रेखा गुप्ता के बीच त्रिकोणीय माना जा रहा है। श्री मोती सिंह जागेश्वरी आयुर्वेद महाविद्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन यह उपचुनाव भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद विधानसभा सीट रिक्त होने के कारण कराया जा रहा है। मतगणना 3 अगस्त को होगी, जिसके बाद उपचुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे। निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं से निर्भीक होकर अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है। स्वतंत्रता दिवस समारोह | राजेंद्र स्टेडियम में परेड पूर्वाभ्यास का एसएसपी ने किया निरीक्षण
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
पटना, 30 जुलाई (हि.स.)। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए गुरुवार सुबह 7 बजे से मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा।
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग ने मतदान के लिए 422 मतदान केंद्र (बूथ) बनाए हैं, जहां सुरक्षा और आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है। निर्वाचन क्षेत्र में लगभग 3.79 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस उपचुनाव में कुल 25 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
चुनावी मुकाबले को मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा, जन सुराज के प्रशांत किशोर और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की उम्मीदवार रेखा गुप्ता के बीच त्रिकोणीय माना जा रहा है।
यह उपचुनाव भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद विधानसभा सीट रिक्त होने के कारण कराया जा रहा है। मतगणना 3 अगस्त को होगी, जिसके बाद उपचुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे। निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं से निर्भीक होकर अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ