Breaking News

सीवान में रोड रेज में युवक की ह’त्या

सीवान, 29 अप्रैल (हि.स.)। नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर आंदर ढाला ओवर ब्रिज के पास बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे सड़क पर हुआ मामूली विवाद अचानक खूनी वारदात में बदल गया। कार सटने भर से भड़के हमलावरों ने हैवानियत की हद पार करते हुए पिता-पुत्र पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

इस सनसनीखेज गोलीबारी में बीजेपी नेता व पूर्व एमएलसी मनोज कुमार सिंह के भगिने, पैगंबरपुर निवासी चंदन सिंह के पुत्र हर्ष कुमार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके बहनोई चंदन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हालत नाजुक देखते हुए उन्हें पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है, जहां वे जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, चंदन सिंह अपने पुत्र के साथ तिलक समारोह में जाने के लिए सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर परिजनों का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान दूसरी कार से हल्की टक्कर हो गई। बात बढ़ी, बहस हुई और देखते ही देखते हमलावरों ने बंदूक निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

DOON
विज्ञापन

दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही एसपी पूर्ण कुमार झा और एसडीपीओ अजय कुमार मौके पर पहुंचे और अस्पताल में घायलों का हाल जाना।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश में छापेमारी तेज कर दी है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें