⚡
Breaking News

भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने सपरिवार भगवान सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य

2 Min Read

SHAILFORD
विज्ञापन

j alankar
विज्ञापन

पटना, 15 नवंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने छठ महापर्व के अवसर पर रविवार को पटना स्थित अपने आवास 3, टेलर रोड पर सपरिवार अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने छठी मइया से बिहार सहित देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान पूरा आवासीय परिसर भक्तिमय और आध्यात्मिक वातावरण में सराबोर रहा।

DOON
विज्ञापन

नितिन नवीन ने इस अवसर पर कहा कि यह हर्ष और गौरव का विषय है कि युवा पीढ़ी भी छठ महापर्व पूरी श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ मना रही है। नई पीढ़ी का इस पर्व की परंपराओं, रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक मान्यताओं को आत्मसात करना हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन का सुखद संकेत है। लोक आस्था का यह महापर्व अब देश की सीमाओं को पार कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रविवार को अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर नमन किया गया है। सोमवार सुबह उदयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही महापर्व का विधिवत समापन होगा। छठ की विशिष्ट परंपरा है कि इसमें अस्त होते और उदित होते, दोनों स्वरूपों में भगवान सूर्य की उपासना की जाती है। यह पर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, समानता, अनुशासन और लोककल्याण का संदेश देता है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि बिहारवासी देश और दुनिया के जिस भी कोने में हैं, वे पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ छठ महापर्व मना रहे हैं। यह पर्व हमारी सांस्कृतिक पहचान, सामाजिक एकता और पारिवारिक परंपराओं का प्रतीक है। साथ ही, यह देश-विदेश में बसे बिहारवासियों को अपनी मिट्टी और संस्कृति से जोड़ता है।

इस पावन अवसर पर उन्होंने छठी मइया से प्रार्थना की कि बिहार सहित देश के सभी नागरिक स्वस्थ और निरोग रहें। सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे, चहुंमुखी विकास हो तथा देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे। उन्होंने समस्त देशवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕