Breaking News

सोनपुर मेले में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के पेवेलियन का उद्घाटन

CT Bihar Desk
2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

पटना-सोनपुर, 13 नवंबर (हि.स.)। विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र मेला, सोनपुर में गुरुवार को बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के पेवेलियन का उद्घाटन किया गया। मेला प्रक्षेत्र में पेवेलियन का उद्घाटन प्राधिकरण के सदस्यगण पी.एन. राय (सेनि भा.पु.से.), कौशल किशोर मिश्र, (ई.) नरेंद्र कुमार सिंह, प्रकाश कुमार व एस. डी. झा (सेनि भा.रा.से.) ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

SHARDA
विज्ञापन

मौके पर प्राधिकरण के सदस्य पी. एन. राय ने अपने संबोधन में कहा कि पेवेलियन में विभिन्न स्टालों पर आने वाले लोगों को बाढ़, भूकंप, वज्रपात,आग आदि संबंधित आपदा के बारे में पूर्ण रूप से जागरूक करना हमारा प्रथम दायित्व है। सभी हितधारकों को इसके लिए तत्पर होकर कार्य करना होगा।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधिकरण के पेवेलियन में आपदा जागरूकता के कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। नुक्कड़ नाटकों के मंचन व मॉकड्रिल के अलावा प्राधिकरण के पेवेलियन में लगाए गए विभिन्न स्टॉल पर लोगों को आपदाओं में सुरक्षित रहने की जानकारी दी जा रही है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

बिहार अग्निशमन सेवा, सिविल डिफेंस, एन.डी.आर.एफ., एस.डी.आर.एफ. और बिहार मौसम सेवा केंद्र के स्टॉल पर आपदा प्रबंधन से जुड़े आधुनिक तकनीक एवं उपकरण प्रदर्शित किए गए हैं। वाॅल्ट्राॅन ए.आर./वी.आर. स्टूडियो के स्टॉल पर वर्चुअल माध्यम से आपदाओं से सुरक्षित रहने की जानकारी दी जा रही है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

रेडक्रॉस सोसाइटी बिहार, उत्कर्ष एक पहल एवं जनजीवक कल्याण संघ के स्टॉल पर मेलार्थियों के निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था की गई है। गतिविधि संस्था एवं अन्य हितधारक जन जागरूकता हेतु नाटक, मॉकड्रिल, पपेट शो का सहारा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत मध्य विद्यालय, हराजी, दिघवारा, सारण के बच्चे पैवेलियन में पहुंचे और आपदाओं से बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी हासिल की।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें