⚡
Breaking News

U19-Asia-Cup |भारत ने पाकिस्तान को एक विकेट से हराकर जीता अंडर-19 एशिया कप का खिताब

3 Min Read

अल अमेरात (ओमान), 14 नवंबर (हि.स.)। भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने शनिवार को रोमांच की सारी हदें पार करते हुए चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को एक विकेट से हराकर 2026 एसीसी पुरुष अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीत लिया। अल अमेरात क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए फाइनल में भारत ने 338 रन के विशाल लक्ष्य को आखिरी ओवर में हासिल किया। भारतीय टीम ने नौ विकेट पर 339 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया।

SHAILFORD
विज्ञापन

भारत की इस यादगार जीत में मोहित उल्वा और मनल चौहान ने अहम भूमिका निभाई। उल्वा ने दबाव के बीच 26 गेंदों पर पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 49 रन बनाए और टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। उनके साथ चिगुरुपति वेंकट ने आठ गेंदों पर नाबाद 11 रन बनाकर महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

j alankar
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट पर 337 रन बनाए। उस्मान खान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 111 गेंदों पर 107 रन की शतकीय पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और तीन छक्के लगाए। अब्दुल कादिर ने 54 गेंदों पर 80 रन बनाकर तेजी से रन जोड़े। उनकी पारी में आठ छक्के और तीन चौके शामिल रहे।

DOON
विज्ञापन

पाकिस्तान के कप्तान फरहान यूसुफ ने भी 60 गेंदों पर 63 रन का योगदान दिया, जबकि अहमद हुसैन ने 17 रन बनाए। भारत की ओर से काव्या पटेल सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 68 रन देकर चार विकेट हासिल किए। चिगुरुपति वेंकट ने तीन विकेट झटके।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

338 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को कप्तान लक्ष्य राजेश रायचंदानी ने संभली हुई शुरुआत दिलाई। उन्होंने 101 गेंदों पर 80 रन बनाए। आर्यवीर सहवाग ने 61 गेंदों पर 58 रन का योगदान दिया। मनल चौहान ने 32 गेंदों पर आक्रामक 47 रन बनाकर भारत की जीत की उम्मीदें कायम रखीं।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हालांकि, नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से भारतीय टीम दबाव में आ गई। ऐसे मुश्किल समय में मोहित उल्वा ने तेज बल्लेबाजी करते हुए मुकाबले का रुख बदल दिया। उन्होंने नाबाद 49 रन की पारी खेलकर भारत को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। चिगुरुपति वेंकट ने भी अंत तक उनका साथ दिया और भारत ने आखिरी ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

पाकिस्तान की ओर से रिजवानुल्लाह ने तीन विकेट लिए, जबकि निकाब शफीक को दो विकेट मिले।

इस जीत के साथ भारतीय युवा खिलाड़ियों ने बड़े दबाव वाले फाइनल में संयम और संघर्ष का शानदार प्रदर्शन करते हुए महाद्वीपीय खिताब अपने नाम कर लिया।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕