⚡
Breaking News

नहाए-खाए से शुरू होगा छठ महापर्व, जानिए धार्मिक महत्व

4 Min Read

आज 13 नवंबर 2026, शुक्रवार से लोक आस्था का महापर्व छठ शुरू हो रहा है. चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में व्रती सूर्य देव और छठी मैया की पूजा करते हैं. छठ की शुरुआत नहाए-खाए से होती है. इस दिन व्रती घर की साफ-सफाई के साथ रसोई और पूजा में इस्तेमाल होने वाले बर्तनों की शुद्धता का विशेष ध्यान रखते हैं. मान्यता है कि छठ का प्रसाद पूरी श्रद्धा, पवित्रता और नियम के साथ तैयार किया जाना चाहिए.

SHAILFORD
विज्ञापन

चार दिनों तक ऐसे मनाया जाएगा छठ महापर्व

13 नवंबर, शुक्रवार – नहाए-खाए: व्रती स्नान कर घर और रसोई की सफाई करते हैं. इस दिन सात्विक भोजन ग्रहण किया जाता है.
14 नवंबर, शनिवार – खरना: व्रती दिनभर उपवास रखते हैं और शाम को गुड़ की खीर तथा रोटी का प्रसाद ग्रहण करते हैं.
15 नवंबर, रविवार – संध्या अर्घ्य: व्रती डूबते सूर्य को नदी, तालाब या घाट पर जाकर अर्घ्य देते हैं.
16 नवंबर, सोमवार – उषा अर्घ्य और पारण: उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण किया जाता है.

j alankar
विज्ञापन

छठ में क्यों जरूरी मानी जाती है रसोई की शुद्धता?

छठ पूजा में प्रसाद का विशेष धार्मिक महत्व है. ठेकुआ, गुड़ की खीर और अन्य पकवान बनाने से पहले रसोई की सफाई करना इसी पवित्रता से जुड़ी परंपरा है. मान्यता है कि जिस स्थान पर भगवान सूर्य और छठी मैया को अर्पित किया जाने वाला प्रसाद तैयार होता है, वहां स्वच्छता और सात्विकता बनी रहनी चाहिए. छठ में रसोई की शुद्धता केवल साफ-सफाई तक सीमित नहीं रहती, बल्कि इसे मन और विचारों की पवित्रता से भी जोड़कर देखा जाता है. यही वजह है कि कई घरों में नहाए-खाए से पहले रसोई को अच्छी तरह धोया जाता है. चूल्हे, गैस, बर्तन और प्रसाद बनाने में इस्तेमाल होने वाली दूसरी चीजों को भी साफ किया जाता है.

DOON
विज्ञापन

प्रसाद बनाने से पहले किन बातों का रखते हैं ध्यान?

रसोई और प्रसाद बनाने वाली जगह की अच्छी तरह सफाई की जाती है.
प्रसाद के लिए इस्तेमाल होने वाले बर्तनों को अलग और साफ रखा जाता है.
भोजन बनाने में प्याज और लहसुन का इस्तेमाल नहीं किया जाता.
प्रसाद बनाने वाले लोग स्नान और स्वच्छता का ध्यान रखते हैं.
कई परिवारों में प्रसाद मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी से तैयार किया जाता है.

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

नहाए-खाए के दिन व्रती कद्दू-भात, चने की दाल और सात्विक भोजन ग्रहण करते हैं. इस दिन से ही छठ के कठिन नियमों का पालन शुरू हो जाता है. रसोई की शुद्धता का यह नियम परिवार की परंपरा, अनुशासन और छठी मैया के प्रति श्रद्धा का प्रतीक माना जाता है.

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

नहाए-खाए से ही क्यों शुरू होती है शुद्धता की परंपरा?

नहाए-खाए का अर्थ है स्नान करने के बाद भोजन ग्रहण करना. यह दिन शरीर, घर और मन की शुद्धि का प्रतीक माना जाता है. व्रती स्नान के बाद सात्विक भोजन बनाते हैं और सबसे पहले सूर्य देव को भोग अर्पित करते हैं. इसके बाद ही प्रसाद ग्रहण किया जाता है.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕