⚡
Breaking News

दिव्य दीपोत्सव पर दिखी अलौकिक छटा

4 Min Read

Chhapra: भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के आदर्शों की अनुपम छटा शनिवार को छपरा के शाह बनवारी लाल सरोवर परिसर में देखने को मिली। संस्कार भारती एवं श्रीरामलला सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दिव्य दीपोत्सव ने पूरे परिसर को भक्ति, आस्था और सांस्कृतिक उल्लास से सराबोर कर दिया। दीपों की जगमगाहट, रामायण के प्रसंगों पर आधारित जीवंत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और प्रभु श्रीराम के भव्य राज्याभिषेक ने आयोजन को विशेष आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक स्वरूप प्रदान किया।

SHAILFORD
विज्ञापन

अन्नपूर्णा धाम मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा

दीपोत्सव के अवसर पर अन्नपूर्णा धाम मंदिर, दौलतगंज से प्रभु श्रीराम, माता सीता, भ्राता भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न एवं भक्त हनुमान की मनोहारी झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पारंपरिक वाद्य यंत्र, ढोल, शहनाई और मंगल ध्वनियों के बीच निकली शोभायात्रा टक्कर मोड़ एवं गुदरी बाजार होते हुए शाह बनवारी लाल सरोवर परिसर पहुंची। मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर झांकी का स्वागत किया। प्रभु श्रीराम के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

j alankar
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ कुमारी अनिशा द्वारा संस्कार भारती के ध्येय गीत पर प्रस्तुत आकर्षक नृत्य से हुआ।

DOON
विज्ञापन

रामायण के पांच प्रसंगों ने दिया सामाजिक समरसता का संदेश

दिव्य दीपोत्सव में आर्ट-वे धमाका कला केंद्र के कलाकारों ने रामायण के पांच प्रमुख प्रसंगों की प्रभावशाली सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इनमें राम दरबार, केवट प्रसंग, शबरी प्रसंग, हनुमान-विभीषण संवाद और रावण उपदेश शामिल रहे।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

कलाकारों ने अपने अभिनय और भावपूर्ण प्रस्तुतियों के माध्यम से रामायण के प्रसंगों को जीवंत कर दिया। केवट और शबरी प्रसंग ने भक्ति, प्रेम और सामाजिक समरसता का संदेश दिया, वहीं हनुमान-विभीषण संवाद ने धर्म और नीति की महत्ता को रेखांकित किया। रावण उपदेश के माध्यम से अहंकार के त्याग और सदाचार का संदेश प्रस्तुत किया गया।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

राम राज्याभिषेक से साकार हुई आदर्श रामराज्य की परिकल्पना

आयोजन का प्रमुख आकर्षण प्रभु श्रीराम का राज्याभिषेक रहा। परिसर में पहुंचे प्रभु श्रीराम ने दीप जलायी जिसके बाद पारंपरिक धार्मिक विधि-विधान और भक्तिमय वातावरण में उपस्थित श्रद्धालुओं को रामायण के उस गौरवशाली क्षण की अनुभूति कराई, जो भारतीय जनमानस में आदर्श शासन और लोककल्याण का प्रतीक है। इसके पश्चात दीपोत्सव के दौरान सरोवर परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। चारों ओर फैली दीपशिखाओं ने परिसर को अलौकिक छटा प्रदान की।

संस्कृति और परंपरा के संरक्षण का संदेश

संस्कार भारती, उत्तर बिहार के लोक कला विधा संयोजक राजेश चंद्र मिश्र एवं श्रीरामलला सेवा समिति के संयोजक अमित कुमार गुप्ता ने कहा कि दीपोत्सव का उद्देश्य केवल दीप प्रज्वलित करना नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, लोककला और आध्यात्मिक परंपराओं के संरक्षण के साथ सामाजिक समरसता को मजबूत करना भी है। प्रभु श्रीराम का जीवन आदर्श, त्याग, सेवा, मर्यादा और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है। आयोजन के माध्यम से इन्हीं जीवन मूल्यों को समाज के बीच पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा, कला और संस्कृति का सुंदर समन्वय देखने को मिला। रामायण के प्रसंगों पर आधारित प्रस्तुतियों ने जहां दर्शकों को भावविभोर किया, वहीं भव्य शोभायात्रा, राम राज्याभिषेक और दीपों की रोशनी ने दीपोत्सव को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम का मंच संचालन भवऱ किशोर ने किया। वहीं राकेश विद्यार्थी, कृष्णकांत सौरव, स्तुति, प्रदीप सौरव और आर्ट-वे धमाका कला केंद्र के गणेश चौधरी के संयोजन में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। वहीं दीपक कुमार, राहुल मेहता, रवि पाण्डेय, अनिल सिंह, नवीन सिंह, संतोष कुमार, रितेश गुप्ता, विशाल सोनी, संजीत गुप्ता समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕