Breaking News

दुस्साहस: मशरक थाना के बगल स्थित मंदिर से राम, सीता, लक्ष्मण की अष्टधातु की मूर्तियों की चोरी

3 Min Read

Chhapra: सारण जिले के मशरक थाना परिसर से बिल्कुल सटे ऐतिहासिक राम जानकी शिव मंदिर में अज्ञात चोरों ने बीती रात एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। मंदिर का ताला तोड़कर भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण की सैकड़ों वर्ष पुरानी अष्टधातु की मूर्तियां चोरी की गई है। आश्चर्य की बात यह है कि मंदिर की दीवार थाना परिसर से सटी हुई है, जहाँ डीएसपी, इंस्पेक्टर और थानाध्यक्ष के आवास भी हैं, फिर भी चोरों ने इतनी बड़ी वारदात को बेखौफ अंजाम दिया।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने मंदिर के पीछे का ताला काटकर प्रवेश किया और गर्भगृह का ताला तोड़कर प्राचीन मूर्तियों को चुरा लिया। इन मूर्तियों की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपये आंकी जा रही है। साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से चोरों ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे उखाड़ दिए और उसकी हार्ड डिस्क (DVR) भी अपने साथ ले गए।

मंदिर के पुजारी टुन्ना बाबा ने बताया कि जब वे सुबह पूजा के लिए पहुंचे, तो सारा सामान बिखरा हुआ था और मूर्तियां गायब थीं। स्थानीय निवासी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचित किया गया।

DOON
विज्ञापन

घटना की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण एसपी और डीएसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के लिए डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया है। सीसीटीवी की हार्ड डिस्क गायब होने के कारण पुलिस को चोरों की पहचान करने में कठिनाई हो रही है। इस घटना ने पुलिसिया गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

ग्रामीणों में भारी आक्रोश है, स्थानीय अजीत कुमार का कहना है कि थाना परिसर से सटे मंदिर में चोरी होना प्रशासन की घोर लापरवाही है। थाने में 24 घंटे पुलिस की मौजूदगी और चार गश्ती वाहनों के होते हुए भी चोरों का हौसला इतना बुलंद कैसे रहा? जिस मंदिर की दीवार थाने से सटी हो, अगर वहां भी भगवान सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा का क्या होगा, पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और सघन छापेमारी जारी है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

ग्रामीण एसपी ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर मूर्तियों को बरामद कर लिया जाएगा। फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और लोग प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें