⚡
Breaking News

नीला ड्रम हत्याकांडः मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को फांसी की सजा

3 Min Read

मेरठ, 14 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में बुधवार को जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा की अदालत ने दोषी साहिल शुक्ला और मुस्कान रस्तोगी को फांसी की सजा सुनाई। लगभग 13 माह चली इस सुनवाई में 22 गवाहों के बयान के आधार पर न्यायालय ने फैसला सुनाया। अपने गुनाहाें की सजा पाये जाने पर दाेनाें की आंखों में आंसू आ गए।

SHAILFORD
विज्ञापन

जिला कारागार से बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दोनों की पेशी हुई। कोर्ट ने सजा सुनाने से पहले उनकी दिनचर्या और अपने पक्ष में कुछ कहने की इजाजत दी लेकिन दोनों ने कहा कि वह कुछ भी नहीं बोलना चाहते हैं। हालांकि मुस्कान ने अपनी बेटी से मिलने की गुजारिश न्यायालय से की। बचाव पक्ष की अधिवक्ता रेखा जैन ने बच्चियों के भविष्य और पालन-पोषण का हवाला देते हुए अदालत से कम सजा देने की अपील की। लंच के बाद कोर्ट ने सभी साक्ष्यों और दलीलों और बयान के आधार पर दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है।

j alankar
विज्ञापन

जिला शासकीय अधिवक्ता कृष्ण कुमार चौबे ने अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत में पैरवी की थी। मेरठ के सीनियर जेल सुपरिटेंडेंट वीरेश राज शर्मा ने बताया कि मेरठ कोर्ट में सजा के बिंदु पर सुबह पहली सुनवाई हुई। इस दौरान दोनों आरोपितों को अलग-अलग पेश किया गया था। कोर्ट से मृत्युदंड की सजा मिलने के बाद दोनों दोषी काफी भावुक और आंखों से आंसू दिखे।

DOON
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि सौरभ 24 फरवरी 2025 को लंदन से नौकरी छोड़कर अपने घर मेरठ आया था। 3 मार्च 2025 को मेरठ के ब्रह्मपुरी इलाके में सौरभ राजपूत की हत्या की गई थी। हत्या के बाद शव के टुकड़े कर उसे एक नीले ड्रम में भरकर सीमेंट से जमा दिया था। सौरभ के भाई बबलू की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच के बाद हत्या के आरोप में मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को मार्च 2025 को गिरफ्तार किया था। 30 सितंबर 2026 को कोर्ट ने तमाम साक्ष्य और बयानों के आधार पर दोनों आरोपितों को दोषी करार दिया था। आज कोर्ट ने दोनों को फांसी की सजा सुनाई है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕