⚡
Breaking News

ट्रंप बोले- ईरान पर जल्द फैसला करेगा अमेरिका

1 Min Read

वाशिंगटन, 13 अक्टूबर (हि.स.)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ईरान को लेकर बहुत जल्द फैसला करेगा। व्हाइट हाउस के बाहर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने ईरान की अर्थव्यवस्था पर निशाना साधते हुए उसे ‘नाकाम देश’ करार दिया।

SHAILFORD
विज्ञापन

ट्रंप ने दावा किया कि ईरान की अर्थव्यवस्था बेहद खराब स्थिति में है और वहां महंगाई दर 300 प्रतिशत तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि ईरान के पास पैसा नहीं है और वह अपने सैनिकों सहित अन्य लोगों को भुगतान नहीं कर पा रहा है।

j alankar
विज्ञापन

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है, जब मीडिया रिपोर्टों में इजराइल में 27 अक्टूबर को होने वाले चुनाव और अमेरिका में 03 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले ईरान के खिलाफ दोबारा सैन्य कार्रवाई शुरू किए जाने की संभावनाओं पर चर्चा हो रही है।

DOON
विज्ञापन

ट्रंप पहले भी ईरान को लेकर जल्द बड़ा फैसला लेने की बात कह चुके हैं, लेकिन उनके ऐसे बयानों के बाद अब तक नए बड़े हमले नहीं हुए हैं। पिछले सप्ताह उन्होंने कहा था कि अमेरिका मध्यावधि चुनाव से पहले ईरान पर हमला नहीं करेगा।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕