Breaking News

ईरान में खामेनेई की मौत पर 40 दिन का राजकीय शोक, सात दिन की छुट्टी घोषित

1 Min Read

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

तेहरान, 01 मार्च (हि.स.)। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हवाई हमले में इस्लामिक क्रांति के नेता अयातुल्ला सैय्यद अली खामेनेई की मौत पर 40 दिन का राजकीय शोक और सात दिन का सरकारी अवकाश घोषित किया गया है। ईरान के सरकारी ब्रॉडकास्टर आईआरआईबी ने रविवार सुबह कहा कि इस हमले में खामेनेई की शहादत हो गई।

DOON
विज्ञापन

ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार, इसके तुरंत बाद ईरानी मंत्रिपरिषद ने सात दिन की सार्वजनिक छुट्टी और 40 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की। साथ ही तीन सदस्यों वाली नेतृत्व परिषद ( मार्गदर्शक मंडल) की घोषणा भी की गई है। इरना के मुताबिक यह परिषद कुछ समय तक सर्वोच्च नेता की भूमिका का निर्वाह करेगी।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

ईरान के संविधान के तहत, ऐसी परिषद तब तक नेतृत्व की शक्तियां अपने हाथ में ले सकती है जब तक कि नया सर्वोच्च नेता नहीं चुन लिया जाता। इस बीच इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने कहा है कि ईरान इस्लामिक रिपब्लिक के इतिहास का सबसे खतरनाक हमला शुरू करने जा रहा है। इसकी पुष्टि ईरान की अर्ध सरकारी फार्स न्यूज एजेंसी ने की है। एजेंसी ने कहा, यह हमला बस कुछ ही पलों में शुरू होगा।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें