⚡
Breaking News

नवरात्र की पूर्व संध्या पर एसडीएस कॉलेज में भजन संध्या की तैयारी पूरी, 29 वर्षों से चली आ रही परंपरा

2 Min Read

Chhapra: शारदीय नवरात्र की पूर्व संध्या पर शनिवार को एसडीएस कॉलेज, छपरा के प्रांगण में आयोजित होने वाली भजन संध्या की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

SHAILFORD
विज्ञापन

इस आयोजन की परंपरा पिछले 29 वर्षों से लगातार चली आ रही है। कार्यक्रम की शुरुआत शाम पांच बजे दीप प्रज्वलन और मां दुर्गा की आरती के साथ होगी।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि यह सांस्कृतिक आयोजन पूरी तरह सनातनी परंपरा पर आधारित है। इसमें महिषासुर वध, माता का जागरण, डांडिया, वैष्णो माता की झांकी और भगवान शिव के अघोरी स्वरूप सहित दो दर्जन से अधिक आकर्षक झांकियां एवं नृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे। भक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रद्धालुओं को मां दुर्गा की आराधना का अवसर मिलेगा।

DOON
विज्ञापन

वहीं, कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी एवं रिविलगंज प्रखंड के बीस सूत्री अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि इस आयोजन में शहर के गणमान्य नागरिकों और प्रबुद्धजनों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल होती हैं। देर रात तक श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते हुए मां के आगमन का उत्सव मनाते हैं।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

आयोजकों को उम्मीद है कि इस वर्ष भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल होकर भक्ति और संस्कृति के इस आयोजन का आनंद लेंगे।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

इस अवसर पर नारायण जी, आशुतोष पांडेय और अन्य उपस्थित थे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕