⚡
Breaking News

असम और मणिपुर में दो बार डोली धरती, 4.5 तीव्रता का सबसे तेज भूकंप नगांव में आया

2 Min Read

गुवाहाटी, 06 अक्टूबर (हि.स.)। असम और मणिपुर में मंगलवार सुबह दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। इनमें सबसे तेज 4.5 तीव्रता का भूकंप असम के नगांव जिले में आया, जिसके झटके असम के कई हिस्सों और गुवाहाटी तक महसूस किए गए। हालांकि, दोनों घटनाओं में किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

SHAILFORD
विज्ञापन

सिस्मोलॉजी विभाग के अनुसार, पहला प्रमुख भूकंप आज तड़के 04 बजकर 23 मिनट 47 सेकेंड पर असम के नगांव जिले में आया। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र जमीन से 33 किलोमीटर की गहराई में 26.428 अक्षांश और 93.060 देशांतर पर स्थित था।

इसी क्रम में दूसरा भूकंप मणिपुर के तामेंगलांग जिले में तड़के 04 बजकर 27 मिनट 25 सेकंड पर दर्ज किया गया। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.9 मापी गई। इसका केंद्र भी जमीन से 12 किलोमीटर की गहराई में 25.070 अक्षांश और 93.568 देशांतर पर स्थित था। कम तीव्रता होने के कारण इसका प्रभाव सीमित रहा।

DOON
विज्ञापन

भूकंप विशेषज्ञों के अनुसार पूर्वोत्तर भारत भूकंपीय दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। इस कारण यहां समय-समय पर हल्के और मध्यम तीव्रता के भूकंप आते रहते हैं। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने की सलाह दी है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕