⚡
Breaking News

आईपीएस अधिकारी प्रीता वर्मा बनी रहेंगी बिहार की कार्यवाहक डीजीपी,आदेश जारी

2 Min Read

पटना, 05 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय पुलिस सेवा की 1991 बैच की आईपीएस अधिकारी प्रीता वर्मा फिलहाल बिहार की कार्यवाहक डीजीपी बनी रहेंगी। सरकार ने उनके अतिरिक्त प्रभार की अवधि का विस्तार कर दिया है। इस संबंध में साेमवार काे गृह विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी की गयी है।

SHAILFORD
विज्ञापन

गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, प्रीता वर्मा वर्तमान में महानिदेशक-सह-महासमादेष्टा (गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं, बिहार, पटना) के पद पर कार्यरत हैं। पूर्व में जारी विभागीय अधिसूचना संख्या-11255 ( 15.09.2026) के निरंतरता में उन्हें सौंपा गया डीजीपी बिहार का अतिरिक्त प्रभार अगले आदेश तक विस्तारित रहेगा। यह आदेश बिहार के राज्यपाल के निर्देशानुसार सरकार के अवर सचिव दीपक कुमार की ओर से जारी किया गया है।

दरअसल, बिहार के पूर्व डीजीपी विनय कुमार के लंबी छुट्टी पर जाने के बाद गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं की महानिदेशक सह महासमादेष्टा प्रीता वर्मा को डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा था। हाल ही में पूर्व डीजीपी विनय कुमार ने वीआरएस लिया और अब उन्हें राज्य का मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है। ऐसे में पुलिस महानिरीक्षक का पद खाली हो गया। अब गृह विभाग ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी प्रीता वर्मा की अतिरिक्त प्रभार को विस्तार दे दिया है।

DOON
विज्ञापन

इस अधिसूचना की प्रतियां वित्त विभाग, ई-गजट कोषांग, महालेखाकार (बिहार), भारत सरकार के गृह मंत्रालय, मुख्य सचिव कार्यालय, राजभवन तथा राज्य के सभी वरीय पुलिस अधिकारियों व प्रमंडलीय आयुक्तों को आवश्यक कार्रवाई एवं सूचनार्थ भेज दी गई हैं।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕