⚡
Breaking News

एसआईआर प्रक्रिया पूरी तरह संवैधानिक, विपक्ष भ्रम फैलाने का कर रहा प्रयास : लक्ष्मी नारायण गुप्ता

2 Min Read

Chhapra: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर छपरा के सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी के सांसद कार्यालय में सोमवार को एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान छपरा नगर निगम के महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता तथा वरीय अधिवक्ता प्रकाश रंजन निक्कू ने एसआईआर प्रक्रिया के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए।

SHAILFORD
विज्ञापन

महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने कहा कि जनता द्वारा बार-बार नकारे जाने के बाद विपक्ष संवैधानिक संस्थाओं के प्रति अविश्वास पैदा करने और समाज में भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि एसआईआर से जुड़े सभी निर्णय मुख्य चुनाव आयुक्त की पूर्ण सहमति से लिए गए हैं तथा इस विषय में किसी प्रकार के आंतरिक मतभेद की बात सही नहीं है।

एसआईआर प्रक्रिया को बताया संवैधानिक

DOON
विज्ञापन

वरीय अधिवक्ता प्रकाश रंजन निक्कू ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया पूरी तरह संवैधानिक है और इसे लेकर विपक्षी दलों द्वारा लोगों के बीच भ्रम फैलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया चुनाव आयोग के प्रावधानों के अनुरूप संचालित की जाती है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि एसआईआर को लेकर विपक्षी नेताओं द्वारा उठाए गए प्रश्न तथ्यों पर आधारित नहीं हैं। अधिवक्ता निक्कू ने दावा किया कि इस प्रक्रिया की वैधानिकता को न्यायिक स्तर पर भी मान्यता प्राप्त है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

प्रेस वार्ता में मनोज कुमार सिंह, विजय कुमार मिश्रा, सत्या सिंह, बलवंत सिंह, संस्कार कुमार एवं सुरेश राय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕