⚡
Breaking News

सारण जिले में तटबंधों की सुरक्षा के लिए 48 गृहरक्षकों की हुई प्रतिनियुक्ति

1 Min Read


Chhapra: सारण जिले में तटबंधों की सुरक्षा एवं बाढ़ की संभावित स्थिति के मद्देनजर विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में गृहरक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इस संबंध में बिहार गृह रक्षा वाहिनी, सारण, छपरा द्वारा गृहरक्षकों की सूची जारी की गई है।

SHAILFORD
विज्ञापन

तटबंधों की सुरक्षा एवं निगरानी के लिए कुल 48 गृहरक्षकों को विभिन्न प्रखंडों/क्षेत्रों में प्रतिनियुक्त किया गया है।

सोनपुर में 7, तरैया में 6, तथा मकेर, दरियापुर, परसा, पानापुर एवं अमनौर में 7-7 गृहरक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रतिनियुक्त गृहरक्षकों को संबंधित क्षेत्र में तटबंधों की सतत निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने तथा किसी भी प्रकार की असामान्य स्थिति की तत्काल सूचना संबंधित पदाधिकारियों को देने की जिम्मेदारी दी गई है।

DOON
विज्ञापन

बाढ़ एवं जलस्तर में वृद्धि की संभावना को देखते हुए तटबंधों के संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह प्रतिनियुक्ति की गई है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕