Breaking News

लक्ष्य के अनुरूप कार्य नहीं करने पर 12 थानाध्यक्षों से स्पष्टीकरण तलब

1 Min Read

Chhapra: सारण पुलिस द्वारा 20 एवं 21 दिसंबर 2025 को जिले में अपराध के प्रमुख शीर्षों में वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध जिलास्तरीय समकालीन अभियान चलाया गया। अभियान की समीक्षा के दौरान यह तथ्य सामने आया कि कुछ थानों द्वारा निर्धारित गिरफ्तारी लक्ष्य तथा सम्मन, वारंट एवं कुर्की के निष्पादन में अपेक्षित रुचि और तत्परता नहीं दिखाई गई।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

12 थानाध्यक्षों से स्पष्टीकरण तलब

इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने भगवान बाजार, रिविलगंज, बनियापुर, नगरा, रसूलपुर, मांझी, भेल्दी, तरैया, इसुआपुर, दिघवारा, डेरनी एवं अकिलपुर थानाध्यक्षों से दो दिनों के भीतर स्पष्टीकरण समर्पित करने का निर्देश दिया है।

इसके साथ ही संबंधित थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि माह के शेष दिनों में प्रतिदिन विशेष प्रतिवेदित कांडों में कम-से-कम दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करें, साथ ही सम्मन, वारंट एवं कुर्की के शत-प्रतिशत निष्पादन की कार्रवाई अनिवार्य रूप से की जाए।

DOON
विज्ञापन

सारण पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस पूर्णतः प्रतिबद्ध है और कर्तव्यों के निर्वहन में किसी भी स्तर पर लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए आगे भी सख्त निगरानी और प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें