Breaking News

पूर्व विधायक यदुवंशी राय की 10वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, 1200 से अधिक मरीजों की नि:शुल्क जांच

5 Min Read

Chhapra: मढ़ौरा के पूर्व विधायक स्व. यदुवंशी राय की 10वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को नगरपालिका चौक स्थित उनके आवास पर श्रद्धांजलि सभा और भजनामृत का आयोजन किया गया। वहीं उनकी स्मृति को जनसेवा से जोड़ते हुए यदुवंशी राय मेमोरियल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल की ओर से नि:शुल्क हृदय और नेत्र जांच शिविर लगाया गया, जिसमें 1200 से अधिक मरीजों की जांच की गयी।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

श्रद्धांजलि सभा में परिवार के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों और उनके चाहने वालों ने स्व. यदुवंशी राय के समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए किये गये कार्यों को याद किया।

श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत स्व. यदुवंशी राय के तैलचित्र पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण के साथ हुई। मढ़ौरा विधायक जितेंद्र कुमार राय ने पुष्पांजलि अर्पित कर अपने पिता को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान स्व. यदुवंशी राय की पत्नी, उनके अनुज एवं पूर्व एमएलसी रघुवंश प्रसाद यादव, रविन्द्र कुमार राय, पुत्र एवं हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु कुमार, डॉ. रितेश कुमार राय रवि सहित परिवार के अन्य सदस्यों और उनके चाहने वालों ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

DOON
विज्ञापन

गरीबों और वंचितों के लिए हमेशा खड़े रहे

मढ़ौरा विधायक जितेंद्र कुमार राय ने कहा कि उनके पिता स्व. यदुवंशी राय समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए हमेशा काम करते रहे। एक जननायक के रूप में उनकी पहचान थी। वे गरीब, वंचित और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए हमेशा आगे रहते थे। समाज के लिए उनके योगदान को लोग आज भी याद करते हैं और उनके कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्व. यदुवंशी राय का सपना था कि गरीब और जरूरतमंद लोगों को बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधा मिले तथा समाज के प्रत्येक वर्ग का विकास हो। उनके इन्हीं सपनों को आगे बढ़ाने का प्रयास परिवार की ओर से किया जा रहा है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि उनके पिता चाहते थे कि उनके घर के बच्चे पढ़-लिखकर डॉक्टर बनें और समाज की सेवा करें। आज परिवार में छह डॉक्टर हैं, जो चिकित्सा के माध्यम से लोगों की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदुवंशी राय मेमोरियल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल गरीब और असहाय मरीजों के लिए वरदान साबित हो रहा है।

1200 से अधिक मरीजों की हृदय और नेत्र जांच

यदुवंशी राय मेमोरियल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के निदेशक एवं हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु कुमार ने बताया कि पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 1200 से अधिक मरीजों की हृदय एवं नेत्र जांच की गयी।

मरीजों को इको, ईसीजी, सीबीसी, लिपिड प्रोफाइल सहित अन्य आवश्यक रक्त जांच की सुविधा भी नि:शुल्क उपलब्ध करायी गयी। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान जिन मरीजों में हृदय संबंधी गंभीर समस्या सामने आयेगी, उनकी आवश्यकता के अनुसार नि:शुल्क एंजियोग्राफी कराने की व्यवस्था की जायेगी।

इसी तरह नेत्र संबंधी समस्या वाले जरूरतमंद मरीजों को आवश्यकता के अनुसार नि:शुल्क ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी। नेत्र जांच शिविर का आयोजन अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के सहयोग से किया गया।


एक ही छत के नीचे आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी

डॉ. हिमांशु कुमार ने बताया कि अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के तहत जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, गायनी और ऑर्थो विभाग सूचीबद्ध हैं। रेलवे के तहत भी अस्पताल सूचीबद्ध है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में सारण का ऐसा ब्लड बैंक उपलब्ध है, जहां छह प्रकार के ब्लड कंपोनेंट की सुविधा मिलती है।

उन्होंने कहा कि अस्पताल में जल्द ही कैथ लैब और डायलिसिस सेवा शुरू करने की तैयारी है। इन सेवाओं के शुरू होने के बाद हृदय रोग, किडनी सहित गंभीर बीमारियों से जुड़े मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर उपचार की सुविधा मिल सकेगी।

अस्पताल का उद्देश्य विभिन्न आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराना है, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को उपचार के लिए दूर-दराज के अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़े।

इस अवसर पर महुआ के पूर्व विधायक डॉ. मुकेश रौशन, पूर्व विधायक मुंन्द्रिका राय, रामबाबू राय, जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अमर राय, राजद नेता सुधांशु रंजन, बिहार प्रदेश मुखिया संघ के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय, बिट्टू सिंह, रितेश सिंह जिले के कई पंचायतों के मुखिया, जनप्रतिनिधि और नेता और कार्यकर्ताओ के साथ हजारों ग्रामीण शामिल हुए।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें