Breaking News

#SaranTeachersConstituency | शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रहेगा : डॉ. राहुल राज

Surabhit Dutt
Surabhit Dutt is a multimedia journalist and public relations expert with over 15 years of experience in the digital media industry. He is Founder and Editor-in-Chief...
3 Min Read

Chhapra: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी, शिक्षाविद् डॉ. राहुल राज ने सारण जिले के बनियापुर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों का दौरा कर शिक्षकों एवं प्राचार्यों से सीधा संवाद स्थापित किया।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं, लंबित मांगों एवं कार्यस्थल से जुड़ी विभिन्न परेशानियों को गंभीरता से सुना तथा उनके शीघ्र एवं स्थायी समाधान के लिए हरसंभव प्रयास का भरोसा दिलाया।

शिक्षकों से संवाद के दौरान डॉ. राहुल राज ने कहा कि सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की परिधि में छाई शून्यता को शीघ्र दूर करने का हर संभव प्रयास करेंगे क्योंकि शिक्षकों की समस्या हमारे लिए सबसे पहली प्राथमिकता है। शिक्षक सम्मान, अधिकार और उनकी सेवा-सुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

DOON
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षकों की वर्षों से लंबित समस्याओं के समाधान के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं और आगे भी सड़क से लेकर सदन तक शिक्षकों की आवाज को मजबूती से उठाते रहेंगे।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जब तक शिक्षकों की समस्याओं का निश्चित एवं स्थायी निष्पादन नहीं हो जाता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। शिक्षक केवल कर्मचारी नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करने वाले मार्गदर्शक हैं। इसलिए उनके सम्मान, अधिकार एवं सुविधाओं की रक्षा करना समाज और सरकार दोनों की जिम्मेदारी है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

डॉ. राहुल राज ने वेतनमान, पुरानी पेंशन योजना (OPS), सेवा-सुरक्षा, प्रोन्नति, प्रशासनिक समस्याओं सहित शिक्षकों से जुड़े प्रत्येक न्यायसंगत मुद्दे पर सकारात्मक दृष्टिकोण से उसके शीघ्र समाधान हेतु शिक्षकों से वार्ता की।

प्रमंडलीय अध्यक्ष शंकर प्रसाद यादव ने कहा कि डॉ. राहुल राज द्वारा शिक्षकों की समस्याओं को केवल आश्वासन तक सीमित नहीं रखा जाता बल्कि उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों एवं सरकार के स्तर पर लगातार प्रभावी पहल की जाती रही है और आगे भी करते रहेंगे।

विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में शिक्षकों और प्राचार्यों ने भी डॉ. राहुल राज के समक्ष अपनी विभिन्न समस्याएं रखीं। उन्होंने सभी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संज्ञान में लेते हुए उनके समाधान के लिए निरंतर संपर्क एवं संघर्ष का भरोसा दिया।

डॉ. राहुल राज ने कहा कि शिक्षकों का सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा हमारा संकल्प नहीं, बल्कि हमारा दायित्व है। आपकी आवाज हमारी आवाज है और आपके अधिकारों की लड़ाई में हम हर कदम पर आपके साथ खड़े रहेंगे।

इस मौके पर प्रमंडलीय अध्यक्ष शंकर प्रसाद यादव,पूर्व प्रमण्डलीय कोषाध्यक्ष रजनीकान्त सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, सत्यजीत, राजेश शुक्ला जी, शमीम, संजीव, संयुक्त सचिव प्रकाश कु. सिंह, प्रखण्ड सचिव दिलीप रस्तोगी, शिक्षक संजय सिंह, धर्मेंद्र गिरी, विनय पासवान, अर्जुन युवराज, आनंद मिश्रा, बिट्टू रजक समेत सैकड़ों की संख्या में शिक्षक, शिक्षिकागण मौजूद रहें।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
Surabhit Dutt is a multimedia journalist and public relations expert with over 15 years of experience in the digital media industry. He is Founder and Editor-in-Chief of chhapratoday.com. With more than a decade of experience in public relations, Surabhit combines strategic communication expertise with strong hands-on reporting skills. Over the years, he has been associated with several reputed media organizations contributing extensively to digital journalism and media outreach.
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें