Breaking News

शिक्षक निर्वाचन: आचार संहिता पालन में डीएम का राजनीति दलों से सहयोग की अपील

3 Min Read

Chhapra: स्नातक व शिक्षक निर्वाचन के तिथि की घोषणा के साथ ही जिले में आदर्श आचार संहिता लागू कर दिया गया है. उक्त बातें डीएम सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने राजनैतिक दलों के साथ आयोजित बैठक में कहीं.

SHAILFORD
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रेस नोट जारी होते ही आचार संहिता स्वतः लागू माना जाता है. सारण में केवल शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के तहत विधान परिषद सदस्य का चुनाव आयोजित किया जाना है.

इसके लिए आयोग द्वारा सारण कमिश्नर मनीष कुमार को निर्वाची पदाधिकारी तथा क्षेत्रांतर्गत पांचों जिला क्रमशः सारण, सिवान, गोपालगंज, पूर्वी चम्पारण और पश्चिमी चंपारण के जिला पदाधिकारी-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी और कमिश्नर के सचिव को सहायक निर्वाची पदाधिकारी अधिसूचित किया गया है. उन्होंने बताया कि नामांकन का पर्चा कमिश्नरी कार्यालय में दाखिल किया जाएगा.

DOON
विज्ञापन

आचार संहिता का होगा सख्ती से अनुपालन

एसएसपी रोशन कुमार ने बताया कि समान्य निर्वाचन के आचार संहिता के सभी नियम इस चुनाव में भी लागू रहेंगे. उन्होंने सभी लोगों से चुनाव को शांतिपूर्ण, सहभागितापूर्ण और निर्विवाद और सफल संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया.

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

कैलेंडर की दी गयी जानकारी

उप निर्वाचन पदाधिकारी जावेद एकबाल ने आयोग द्वारा जारी कैलेंडर की जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षक चुनाव के लिए
29 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी. 6 अक्टूबर तक नामांकन, 7 अक्टूबर को स्क्रुटनी, 9 अक्टूबर को नाम वापसी, 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर को मतगणना होगी.

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

उन्होंने नामांकन की प्रक्रिया को विस्तार से समझाते हुए बताया कि प्रत्याशी का नाम राज्य के किसी भी विधानसभा क्षेत्र के वोटर लिस्ट में शामिल होना आवश्यक है. जबकि उसके 10 प्रस्तावकों के नाम संबंधित चुनाव हेतु तैयार किए गए वोटर लिस्ट में शामिल होना चाहिए. वहीं किसी भी तरह के आपराधिक मामले दर्ज होने पर इसकी सूचना उपयुक्त प्रपत्र में देनी होगी.

साथ ही समय-समय पर तीन बार इस विवरण को दो समाचार पत्र और दो न्यूज चैनल पर प्रकशित करना अनिवार्य होगा. उन्होंने नामांकन के समय भरे जाने वाले विभिन्न प्रपत्रों की विस्तार से जानकारी दी.

राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील

डीएम ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की ताकि आयोग के समक्ष सारण की बेहतर छवि बन सके. बैठक में डीडीसी लक्ष्मण तिवारी, कांग्रेस के कुमार विशाल, बीजेपी के जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह, बीएसपी के जिलाध्यक्ष मनोज राम, जदयू के जिलाध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल व इं प्रभाष शंकर, एलजेपी आर के मृत्युंजय कुमार सिंह, आरजेडी के उपेंद्र कुमार, सीपीआई एम के अखिलेश कुमार, आरएलएसपी के बिगन माँझी आदि उपस्थित थे.

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें