Breaking News

जेपी सेनानियों की लंबित मांगों को लेकर विधायक छोटी कुमारी ने सदन में उठाया मुद्दा

1 Min Read

chhapra: बिहार विधानसभा में छपरा क्षेत्र की विधायक छोटी कुमारी ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से सदन में जेपी सेनानियों एवं उनके आश्रितों के सम्मान और कल्याण का मुद्दा उठाया।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उन्होंने बताया कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण के आंदोलन में शामिल कई सेनानी आज भी सरकारी सुविधाओं से वंचित हैं।

विधायक छोटी कुमारी ने सदन का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि पुराने सरकारी अभिलेख उपलब्ध न होने के कारण कई पात्र सेनानियों को अब तक उचित सम्मान और अधिकार नहीं मिल सका है। वर्तमान में कई जीवित जेपी सेनानी गंभीर आर्थिक व सामाजिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं वहीं दिवंगत सेनानियों की विधवा पत्नियां भी पेंशन लाभ से वंचित हैं।

DOON
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से मांग की कि सभी पात्र सेनानियों को अविलंब योजना का लाभ दिया जाए तथा जेपी सेनानी सम्मान योजना परिषद में वर्षों से लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण किया जाए।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

विधायक ने स्पष्ट कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले इन योद्धाओं को सम्मान देना सरकार का नैतिक दायित्व है, जिस पर शीघ्र ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें