Breaking News

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सीईओ चयन के लिए सर्च कमेटी ने सौंपी अंतिम रिपोर्ट, तीन नामों का पैनल न्यास को दिया

2 Min Read

अयोध्या, 01 सितंबर (हि.स.)। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के चयन के लिए गठित सर्च कमेटी ने अपनी व्यापक मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी कर ली है।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

कमेटी के सचिव समीर पंडा ने मंगलवार को बताया कि कमेटी आज राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास को अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंप रही है, जिसमें सीईओ पद के लिए तीन योग्य प्रत्याशियों का पैनल शामिल है।सर्च कमेटी में सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति प्रमोद कोहली, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) वी.के. चतुर्वेदी और परमाणु वैज्ञानिक डॉ. सुरेश हावरे शामिल हैं।

रिपोर्ट प्रस्तुतिकरण के दौरान पूज्य संत गोविन्ददेव गिरी, कोषाध्यक्ष व ट्रस्टी, महंत दिनेंद्र दास, महासचिव चंपत राय सहित ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारी, जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी व विशेष आमंत्रित सदस्य मौजूद रहे।पंडा ने बताया कि चयन प्रक्रिया 5,585 आवेदनों के साथ शुरू हुई थी।

DOON
विज्ञापन

एसआई तकनीक और मैनुअल प्रक्रिया के संयोजन से बहु-स्तरीय मूल्यांकन किया गया। दिल्ली-एनसीआर, पुणे और संबलपुर (उड़ीसा) की टीमों ने समानांतर रूप से कार्य किया। शॉर्टलिस्टिंग के बाद 16 अंतिम प्रत्याशियों ने 11 और 12 अगस्त को अयोध्या में प्रत्यक्ष संवाद में भाग लिया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

प्रक्रिया का समय-क्रम: 6 जुलाई: चयन समिति का गठन 11 जुलाई: प्रथम बैठक, पात्रता मानदंड तय 14 जुलाई: समीर पंडा सचिव नियुक्त 18 जुलाई: आवेदन प्रक्रिया बंद 3-6 अगस्त: ऑनलाइन संवाद 11-12 अगस्त: अंतिम 16 आवेदकों से अयोध्या में प्रत्यक्ष संवाद

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

कमेटी ने बताया कि आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष चतुर्थी के शुभ अवसर पर तीन योग्य प्रत्याशियों का पैनल न्यास को सौंपा जा रहा है। अंतिम निर्णय और आधिकारिक घोषणा न्यास द्वारा की जाएगी।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें