वेनेजुएला भूकंप : भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत राहत सामग्री लेकर रवाना हुए वायुसेना के दो विमान नई दिल्ली, 21 अप्रैल (हि.स.)। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की और राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की हैं। सद्दगुरु जग्गी वासुदेव पटना तीन दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत शपथ ग्रहण के पांच दिनों बाद बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली पहुंचे और प्रधानमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रधानमंत्री से यह उनकी पहली मुलाकात थी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, बैठक के दौरान राज्य में चल रही विकास परियोजनाओं और भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की गई। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफा मुलाकात की तस्वीरें शेयर कर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री से “विकसित भारत और समृद्ध बिहार” के विजन पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का स्नेह और सहयोग बिहार की प्रगति को नई गति प्रदान कर रहा है। सम्राट चौधरी ने बीते 15 अप्रैल को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ जदयू से विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी। नई सरकार गठन के बाद अब कैबिनेट विस्तार पर सबकी नजर है। ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही सम्राट चौधरी अपनी कैबिनेट का विस्तार करेंगे।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
नई दिल्ली, 21 अप्रैल (हि.स.)। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की और राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की हैं।
शपथ ग्रहण के पांच दिनों बाद बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली पहुंचे और प्रधानमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रधानमंत्री से यह उनकी पहली मुलाकात थी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, बैठक के दौरान राज्य में चल रही विकास परियोजनाओं और भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की गई।
मुलाकात की तस्वीरें शेयर कर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री से “विकसित भारत और समृद्ध बिहार” के विजन पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का स्नेह और सहयोग बिहार की प्रगति को नई गति प्रदान कर रहा है।
विज्ञापन
सम्राट चौधरी ने बीते 15 अप्रैल को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ जदयू से विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी। नई सरकार गठन के बाद अब कैबिनेट विस्तार पर सबकी नजर है। ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही सम्राट चौधरी अपनी कैबिनेट का विस्तार करेंगे।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।