Patna : बिहार के बेगूसराय जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पहाड़ी गाछी वार्ड-45 में शनिवार दोपहर एक 13 वर्षीय किशोर रवि कुमार ने मोबाइल गेम की लत के कारण अपनी जान दे दी। मृतक के पिता का नाम चंदन तांती है। रवि के परिवार में उसके दो भाई और एक बहन हैं। परिजनों के अनुसार, रवि कई दिनों से मोबाइल में फ्री फायर गेम खेलने के लिए रिचार्ज कराने की जिद कर रहा था। शनिवार को मोबाइल रिचार्ज न होने पर किशोर नाराज होकर अपने कमरे में चला गया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय वह अपने दादा शंकर तांती के साथ घर पर था, जबकि उसके माता-पिता काम के सिलसिले में बाहर मजदूरी कर रहे थे Commonwealth Games 2026 | राष्ट्रमंडल खेल में पहली ही कोशिश में पुरुषों की लंबी कूद के फाइनल में पहुंचे मुरली श्रीशंकर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और परिजनों को सौंप दिया। अचानक हुई इस घटना ने पूरे इलाके में शोक और सदमे का माहौल पैदा कर दिया। प्रस्तावित बिहार राज्य विश्वविद्यालय विधेयक के विरोध में जय प्रकाश विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर शिक्षक संघ का सांकेतिक प्रदर्शन स्थानीय लोगों ने कहा कि मोबाइल गेम की बढ़ती लत बच्चों के लिए गंभीर मानसिक और सामाजिक समस्या बनती जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऑनलाइन गेमिंग में अत्यधिक समय बिताना किशोरों में तनाव, अवसाद और आक्रामक व्यवहार को बढ़ावा देता है। इस प्रकार की लत पर नियंत्रण न होने पर बच्चे आत्मघाती प्रवृत्ति की ओर भी बढ़ सकते हैं। सीवान हिंसा : एके-47 से हवाई फायरिंग करने वाला एसआईटी जवान निलंबित
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Patna : बिहार के बेगूसराय जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पहाड़ी गाछी वार्ड-45 में शनिवार दोपहर एक 13 वर्षीय किशोर रवि कुमार ने मोबाइल गेम की लत के कारण अपनी जान दे दी। मृतक के पिता का नाम चंदन तांती है। रवि के परिवार में उसके दो भाई और एक बहन हैं।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार, रवि कई दिनों से मोबाइल में फ्री फायर गेम खेलने के लिए रिचार्ज कराने की जिद कर रहा था। शनिवार को मोबाइल रिचार्ज न होने पर किशोर नाराज होकर अपने कमरे में चला गया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय वह अपने दादा शंकर तांती के साथ घर पर था, जबकि उसके माता-पिता काम के सिलसिले में बाहर मजदूरी कर रहे थे
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और परिजनों को सौंप दिया। अचानक हुई इस घटना ने पूरे इलाके में शोक और सदमे का माहौल पैदा कर दिया।
स्थानीय लोगों ने कहा कि मोबाइल गेम की बढ़ती लत बच्चों के लिए गंभीर मानसिक और सामाजिक समस्या बनती जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऑनलाइन गेमिंग में अत्यधिक समय बिताना किशोरों में तनाव, अवसाद और आक्रामक व्यवहार को बढ़ावा देता है। इस प्रकार की लत पर नियंत्रण न होने पर बच्चे आत्मघाती प्रवृत्ति की ओर भी बढ़ सकते हैं।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ