Breaking News

गंगा, सरयू, सोन व गंडक में उफान, दियारा क्षेत्र में बढ़ा बाढ़ व कटाव का खतरा

2 Min Read

Chhapra: गंगा, सरयू, सोन तथा गंडक नदियों के जलस्तर में लगातार उफान से सदर प्रखंड के दियारा एवं तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ का संकट गहराने लगा है।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

प्रखंड की तीन पंचायतों के कई गांवों में पानी फैल जाने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं तटवर्ती इलाके के नेहाला टोला का सड़क संपर्क भी पानी के कारण भंग हो गया है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

नदियों के बढ़ते जलस्तर के साथ तेज हवा और वर्षा के कारण नदी की लहरें तटों से टकरा रही हैं। इसके चलते पुरातात्विक स्थल चिरांद, तिवारी घाट, नोकिया टोला समेत कई नदी किनारे बसे गांवों में कटाव तेज होने की सूचना है। कटाव को लेकर ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जलस्तर और बढ़ा तो कई आबादी वाले क्षेत्रों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।

DOON
विज्ञापन

इधर, कोटवापट्टीरामपुर पंचायत के मुखिया सत्येंद्र सिंह ने दियारा क्षेत्र में फंसे लोगों की सुरक्षा एवं जानमाल की रक्षा के लिए सदर अंचलाधिकारी से नाव उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बाढ़ की स्थिति में नाव की उपलब्धता बेहद जरूरी है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा सके।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

इस संबंध में संवाददाता द्वारा अंचलाधिकारी सदर से फोन पर संपर्क कर स्थिति की जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे कोई जवाब नहीं मिल सका।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें