सीवान: गोरखपुर कैंट–सीवान पैसेंजर ट्रेन संख्या 55042 के ट्रेन मैनेजर पर पथराव के मामले में रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी सीवान नगर थाने के नवलपुर निवासी मोहम्मद मज़हर के पुत्र अरबाज का पुत्र है। घटना के बाद गठित संयुक्त टीम ने लगातार छानबीन और सुरागरसी करते हुए यह सफलता हासिल की। जानकारी के अनुसार, 30 जुलाई 2026 की रात करीब 10:35 बजे जीरादेई और सीवान स्टेशन के बीच दाहा नदी के समीप ट्रेन संख्या 55042 में लगातार दो बार चेन पुलिंग हुई थी। Panchang | आज का पंचांग | श्रावण कृष्णपक्ष षष्ठी ट्रेन मैनेजर कृष्ण कुमार चेन पुलिंग को रीसेट कर गार्ड ब्रेक की ओर लौट रहे थे, तभी 2-3 अज्ञात लोगों ने उनके साथ अभद्रता करते हुए पथराव कर दिया.इस घटना में उनके बाएं पैर में हल्की चोट आई। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ पोस्ट सीवान के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र यादव अपनी टीम के साथ घटनास्थल किमी 391/5-3 पर पहुंचे और गहन जांच शुरू की। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई तथा असामाजिक तत्वों की पहचान के लिए मुखबिर भी लगाए गए। एलसी गेट संख्या 94/ए पर तैनात गेटमैन से भी सहयोग मांगा गया, लेकिन तत्काल कोई ठोस सुराग नहीं मिला। आज हनुमान जी का आशीर्वाद इन राशि को मिलेगा, जानें मेष से मीन राशि का दैनिक राशिफल घटना के संबंध में आरपीएफ पोस्ट सीवान में अपराध संख्या 412/26 के तहत रेल अधिनियम की धारा 141, 145, 146 एवं 147 में तथा जीआरपी सीवान में अपराध संख्या 140/26 के तहत रेल अधिनियम की धारा 152 एवं भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 125, 132 और 3(5) के तहत अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की जांच क्रमशः आरपीएफ के उप निरीक्षक अशोक कुमार सिंह और जीआरपी के उप निरीक्षक सुरेश राम को सौंपी गई। मामले के उद्भेदन के लिए आरपीएफ सीवान, जीआरपी सीवान तथा सीआईबी छपरा की संयुक्त टीम गठित की गई। मढ़ौरा में युवक की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम संयुक्त टीम के अथक प्रयासों के बाद एक आरोपी सीवान नगर थाने के नवलपुर निवासी मोहम्मद मज़हर के पुत्र अरबाज को गिरफ्तार कर लिया गया। रेलवे सुरक्षा बल के अनुसार, मामले में अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है। जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किए जाने की संभावना है।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
सीवान: गोरखपुर कैंट–सीवान पैसेंजर ट्रेन संख्या 55042 के ट्रेन मैनेजर पर पथराव के मामले में रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी सीवान नगर थाने के नवलपुर निवासी मोहम्मद मज़हर के पुत्र अरबाज का पुत्र है।
विज्ञापन
घटना के बाद गठित संयुक्त टीम ने लगातार छानबीन और सुरागरसी करते हुए यह सफलता हासिल की। जानकारी के अनुसार, 30 जुलाई 2026 की रात करीब 10:35 बजे जीरादेई और सीवान स्टेशन के बीच दाहा नदी के समीप ट्रेन संख्या 55042 में लगातार दो बार चेन पुलिंग हुई थी।
ट्रेन मैनेजर कृष्ण कुमार चेन पुलिंग को रीसेट कर गार्ड ब्रेक की ओर लौट रहे थे, तभी 2-3 अज्ञात लोगों ने उनके साथ अभद्रता करते हुए पथराव कर दिया.इस घटना में उनके बाएं पैर में हल्की चोट आई।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ पोस्ट सीवान के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र यादव अपनी टीम के साथ घटनास्थल किमी 391/5-3 पर पहुंचे और गहन जांच शुरू की। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई तथा असामाजिक तत्वों की पहचान के लिए मुखबिर भी लगाए गए। एलसी गेट संख्या 94/ए पर तैनात गेटमैन से भी सहयोग मांगा गया, लेकिन तत्काल कोई ठोस सुराग नहीं मिला।
घटना के संबंध में आरपीएफ पोस्ट सीवान में अपराध संख्या 412/26 के तहत रेल अधिनियम की धारा 141, 145, 146 एवं 147 में तथा जीआरपी सीवान में अपराध संख्या 140/26 के तहत रेल अधिनियम की धारा 152 एवं भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 125, 132 और 3(5) के तहत अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई।
मामले की जांच क्रमशः आरपीएफ के उप निरीक्षक अशोक कुमार सिंह और जीआरपी के उप निरीक्षक सुरेश राम को सौंपी गई। मामले के उद्भेदन के लिए आरपीएफ सीवान, जीआरपी सीवान तथा सीआईबी छपरा की संयुक्त टीम गठित की गई।
संयुक्त टीम के अथक प्रयासों के बाद एक आरोपी सीवान नगर थाने के नवलपुर निवासी मोहम्मद मज़हर के पुत्र अरबाज को गिरफ्तार कर लिया गया। रेलवे सुरक्षा बल के अनुसार, मामले में अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है। जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किए जाने की संभावना है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ