Breaking News

छपरा के कन्या उच्च विद्यालय में खुल के पूछो कार्यक्रम का हुआ आयोजन

CT Bihar Desk
2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: शहर के गर्ल्स उच्च विद्यालय में एक स्वयंसेवी संस्था द्वारा माहवारी जागरूकता अभियान के अंतर्गत ‘चुप्पी तोड़ो, खुल के पूछो’ कार्यक्रम का आयोजन बुधवार काे किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्राचार्या किरण सिंह, संस्था के अध्यक्ष आदित्य सोनी और उपाध्यक्ष उज्जवल मिश्रा ने मुख्य वक्ता व प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नताशा सिंह को बिहार का प्रतीक चिन्ह और अंगवस्त्र भेंट कर की।

SHAILFORD
विज्ञापन

मुख्य वक्ता डॉ. नताशा सिंह ने छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान बरती जाने वाली स्वच्छता, संतुलित आहार, स्वास्थ्य सावधानियों और सैनिटरी पैड के सुरक्षित उपयोग की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने जोर देकर कहा कि माहवारी एक सामान्य जैविक प्रक्रिया है, जिससे शर्माने या झिझकने की बिल्कुल आवश्यकता नहीं है। संवादात्मक सत्र के दौरान छात्राओं ने भी खुलकर अपनी जिज्ञासाएं रखीं, जिनका डॉक्टर ने वैज्ञानिक व सरल तरीके से समाधान किया।

RC Jewellers
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

संस्था के अध्यक्ष आदित्य सोनी ने बताया कि यह कार्यक्रम किशोरियों में फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए आयोजित किया गया था, जो जिलापाल संगीता नंदा का ड्रीम प्रोजेक्ट है। वहीं, उपाध्यक्ष उज्जवल मिश्रा ने भविष्य में भी ऐसे जागरूकता अभियान जारी रखने का संकल्प जताया। इस अवसर पर संस्था की ओर से स्कूल प्रबंधन को सैनिटरी पैड्स भी उपलब्ध कराए गए।

इस कार्यक्रम में कुंवर जायसवाल, अभिषेक किशोर, विकास गुप्ता, मनीष कुमार, विकास समर आनंद, आशुतोष पाण्डेय, अमित सोनी, लियो अभिषेक गुप्ता, निशा गुप्ता, कुमार अभिषेक, कृष्ण कन्हैया मिश्रा, लीलावती कुमारी आदि सदस्यों ने सक्रिय योगदान दिया। अंत में प्राचार्या किरण सिंह ने इस सराहनीय पहल के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
1 / 2
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें