Breaking News

ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ के तहत बक्सर स्टेशन पर कार्रवाई, चोरी का महंगा स्मार्टफोन बरामद

CT Bihar Desk
1 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

RC Jewellers
विज्ञापन

बक्सर: रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) बक्सर ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए चलती ट्रेन में यात्री का मोबाइल चोरी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई निरीक्षक प्रभारी कुंदन कुमार के निर्देशन में विशेष निगरानी अभियान के दौरान की गई।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

आरपीएफ की विशेष टीम, जिसमें उप निरीक्षक विजेंद्र मुवाल, उप निरीक्षक विष्णु शंकर ओझा, प्रधान आरक्षी अशोक कुमार तथा आरक्षी दीपक कुमार शामिल थे, ने बक्सर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2-3 पर एक संदिग्ध युवक को भागते हुए पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम राजन कुमार उर्फ रंजन (28 वर्ष), निवासी सिकरौल लख, जिला बक्सर बताया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

तलाशी के दौरान उसके पास से एक महंगा स्मार्टफोन बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने गाड़ी संख्या 09026 दानापुर-वलसाड स्पेशल ट्रेन में रात के समय भीड़ का फायदा उठाकर एक यात्री का मोबाइल चोरी किया था।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

आरपीएफ ने बरामद मोबाइल को जब्त कर आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी थाना बक्सर के हवाले कर दिया। रेलवे सुरक्षा बल ने यात्रियों से भीड़भाड़ के दौरान अपने सामान और मोबाइल की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील की है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
1 / 2
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें