Breaking News

लक्ष्मीनारायण महायज्ञ की जलभरी में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen


Chhapra/Doriganj: गरखा प्रखंड के मौजमपुर स्थित महारानी स्थान से आयोजित सात दिवसीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के शुभारंभ पर निकली भव्य जलभरी यात्रा में आस्था का अद्भुत जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं के उत्साह, भक्ति और जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।

SHAILFORD
विज्ञापन

जलभरी यात्रा का नेतृत्व यज्ञकर्ता श्री श्री 108 श्री रामदास जी महाराज ने किया। प्रयागराज से पधारीं प्रसिद्ध कथावाचिका निकेता त्रिपाठी अपनी मंडली के साथ यात्रा में शामिल रहीं।

RC Jewellers
विज्ञापन

हाथी, घोड़े, ऊंट, आकर्षक झांकियों, बैंड-बाजा और डीजे की मधुर धुनों के बीच श्रद्धालु भक्ति में झूमते हुए आगे बढ़ते रहे। “हर-हर महादेव” और “जय श्रीराम” के गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। शिव परिवार, राजदरबार और विभिन्न धार्मिक वेशभूषाओं में सजे कलाकार यात्रा का प्रमुख आकर्षण बने।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

जलभरी यात्रा मौजमपुर महारानी स्थान से प्रारंभ होकर अवतारनगर थाना, मुसेपुर चौक, डुमरी अड्डा, सिंगही चौक और दफ्तरपुर पेट्रोल पंप होते हुए गंगा घाट पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर गंगा मैया का विधिवत पूजन किया तथा कलशों में पवित्र गंगाजल भरकर पुनः महारानी स्थान पहुंचे।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

यज्ञ समिति और ग्रामीणों ने पूरे आयोजन में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। वहीं डुमरी अड्डा चौक पर स्थानीय युवाओं ने जलभरी में शामिल श्रद्धालुओं के लिए शर्बत और शीतल पेयजल की व्यवस्था कर सेवा-भाव का अनुकरणीय परिचय दिया।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

पूरे आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और लोक संस्कृति की सुंदर छटा बिखेर दी।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
1 / 2
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें