-श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने आधिकारिक तौर पर मांगे आवेदन आज का पंचांग | आषाढ़ कृष्णपक्ष अमावस्या -सीईओ पद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 18 जुलाई अयोध्या, 13 जुलाई (हि.स.)। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पद पर नियुक्ति की गतिविधि तेज हो गई है। ट्रस्ट ने इस पद पर नियुक्ति के लिए योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किया है। आवेदन की अंतिम तिथि 18 जुलाई सायं 4 बजे तक निश्चित की गई है। बांकीपुर उपचुनाव : जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा ने दाखिल किया नामांकन ट्रस्ट ने सीईओ के आवेदन संबंधी अधिसूचना अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी जारी किया है। सीईओ की नियुक्ति तीन वर्ष के अनुबंध पर होगी और कार्य प्रदर्शन संतोषजनक होने के आधार पर अनुबंध का नवीनीकरण होगा। सीईओ का वेतन एवं अन्य सुविधाएं आपसी सहमति से निर्धारित की जाएंगी और पदस्थापना का स्थान अयोध्या रहेगा। ट्रस्ट ने इस पद के लिए पात्रता और योग्यता की शर्तें काफी सख्त रखी गई हैं। राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ सीधे महासचिव को रिपोर्ट करेंगे। उम्मीदवार की उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए और इसके साथ ही उसे किसी बड़े सार्वजनिक संगठन, संस्थान, सरकारी विभाग या कंपनी में प्रबंधकीय जिम्मेदारियों का कम से कम 20 साल का अनुभव जरूर होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता में उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम बैचलर्स डिग्री होना जरूरी है। धार्मिक निष्ठा को ध्यान में रखते हुए पद के लिए आवेदन करने वाले का ‘सनातनी हिंदू’ होना अनिवार्य है और वो सक्रिय रूप से पूजा-पाठ करता हो और ‘वैष्णव परंपरा’ से ताल्लुक रखने वाले राम भक्तों को ही तरजीह दी जाएगी। बांकीपुर उपचुनाव : नामांकन के बाद जेजेडी प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार, तेज प्रताप ने कार्रवाई पर उठाए सवाल सीईओ उम्मीदवार को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं का अच्छा ज्ञान और किसी मंदिर या हिंदू धार्मिक संस्थान के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के रूप में काम करने का अनुभव रखने वाले रिटायर्ड अधिकारियों को खास तरजीह ट्रस्ट देगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ई मेल के माध्यम से अपना आवेदन फॉर्म भरना होगा। उम्मीदवारों को अपने आवेदन ईमेल एड्रेस searchcommittee.srjbt@gmail.com पर भेजने हैं।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
विज्ञापन
विज्ञापन
-श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने आधिकारिक तौर पर मांगे आवेदन
अयोध्या, 13 जुलाई (हि.स.)। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पद पर नियुक्ति की गतिविधि तेज हो गई है। ट्रस्ट ने इस पद पर नियुक्ति के लिए योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किया है। आवेदन की अंतिम तिथि 18 जुलाई सायं 4 बजे तक निश्चित की गई है।
ट्रस्ट ने सीईओ के आवेदन संबंधी अधिसूचना अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी जारी किया है। सीईओ की नियुक्ति तीन वर्ष के अनुबंध पर होगी और कार्य प्रदर्शन संतोषजनक होने के आधार पर अनुबंध का नवीनीकरण होगा। सीईओ का वेतन एवं अन्य सुविधाएं आपसी सहमति से निर्धारित की जाएंगी और पदस्थापना का स्थान अयोध्या रहेगा। ट्रस्ट ने इस पद के लिए पात्रता और योग्यता की शर्तें काफी सख्त रखी गई हैं। राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ सीधे महासचिव को रिपोर्ट करेंगे।
उम्मीदवार की उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए और इसके साथ ही उसे किसी बड़े सार्वजनिक संगठन, संस्थान, सरकारी विभाग या कंपनी में प्रबंधकीय जिम्मेदारियों का कम से कम 20 साल का अनुभव जरूर होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता में उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम बैचलर्स डिग्री होना जरूरी है। धार्मिक निष्ठा को ध्यान में रखते हुए पद के लिए आवेदन करने वाले का ‘सनातनी हिंदू’ होना अनिवार्य है और वो सक्रिय रूप से पूजा-पाठ करता हो और ‘वैष्णव परंपरा’ से ताल्लुक रखने वाले राम भक्तों को ही तरजीह दी जाएगी।
सीईओ उम्मीदवार को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं का अच्छा ज्ञान और किसी मंदिर या हिंदू धार्मिक संस्थान के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के रूप में काम करने का अनुभव रखने वाले रिटायर्ड अधिकारियों को खास तरजीह ट्रस्ट देगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ई मेल के माध्यम से अपना आवेदन फॉर्म भरना होगा। उम्मीदवारों को अपने आवेदन ईमेल एड्रेस searchcommittee.srjbt@gmail.com पर भेजने हैं।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।