बिहार में 10 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण, डॉ. गगन बने गया नगर निगम के नगर आयुक्त नई दिल्ली, 10 जुलाई (हि.स.)। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन शनिवार को बिहार के गया जिले का दौरा करेंगे। इस दौरान वह बिहार विधानसभा के सदस्यों के लिए आयोजित एक प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे। बांकीपुर उपचुनाव : भाजपा ने बदला उम्मीदवार, अभिषेक बंटी की जगह नीरज कुमार सिन्हा को बनाया प्रत्याशी उपराष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार, राधाकृष्णन गया स्थित बिहार इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन एंड रूरल डेवलपमेंट (बीआईपार्ड) में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बिहार विधानसभा के सदस्यों की विधायी और प्रशासनिक कार्यों से संबंधित क्षमता का विकास करना है। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: नीरज कुमार सिन्हा होंगे प्रत्याशी, अभिषेक कुमार ने पारिवारिक कारणों ने चुनाव लड़ने में जताई असमर्थता दौरे के दौरान उपराष्ट्रपति कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे। इस अवसर पर बिहार सरकार, विधानसभा तथा प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
नई दिल्ली, 10 जुलाई (हि.स.)। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन शनिवार को बिहार के गया जिले का दौरा करेंगे। इस दौरान वह बिहार विधानसभा के सदस्यों के लिए आयोजित एक प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे।
उपराष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार, राधाकृष्णन गया स्थित बिहार इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन एंड रूरल डेवलपमेंट (बीआईपार्ड) में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बिहार विधानसभा के सदस्यों की विधायी और प्रशासनिक कार्यों से संबंधित क्षमता का विकास करना है।
दौरे के दौरान उपराष्ट्रपति कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे। इस अवसर पर बिहार सरकार, विधानसभा तथा प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।