Breaking News

प्रधानमंत्री मोदी ने दी अमरनाथ तीर्थयात्रा शुरू होने पर शुभकामनाएं

1 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

नई दिल्ली, 03 जुलाई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमरनाथ तीर्थयात्रा के शुभारंभ पर देश-विदेश के समस्त शिवभक्तों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कामना की कि बाबा बर्फानी के दिव्य दर्शन की यह पवित्र यात्रा सभी श्रद्धालुओं के जीवन में सुख-समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।

SHAILFORD
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी ने आज एक्स पर लिखा, “समस्त शिवभक्तों को पावन-पुनीत श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं।बाबा बर्फानी के दिव्य दर्शन की यह यात्रा आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। जय बाबा बर्फानी।”

RC Jewellers
SHARDA
1 / 2
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने भगवान अमरनाथ की महिमा का वर्णन करते हुए सुभाषितम् साझा किया, “वाग्बुद्धिचित्तकरणैश्च तपोभिरुग्रैः शक्यं समाकलयितुं न यदीयरूपम्। तं भक्तिभावसुलभं शरणं नतानां नित्यं भजाम्यऽमरनाथमहं दयालुम्॥”

इस सुभाषितम् का अर्थ है कि भगवान अमरनाथ का वास्तविक स्वरूप वाणी, बुद्धि, मन अथवा कठोर तपस्या के बल पर भी पूर्णतः जाना या समझा नहीं जा सकता। वे केवल निष्कपट भक्ति और समर्पण भाव रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए सहज सुलभ हैं। ऐसे करुणामय भगवान अमरनाथ की शरण में रहकर उनका नित्य स्मरण और भजन करना ही भक्त का परम सौभाग्य है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें