-एयरबस का 6,000 प्लेन में बदलाव का अनुरोध, फ्लाइट में रुकावट की चेतावनी -एयरबस श्रृंखला के विमानों में समस्या के कारण उड़ानें रद्द होने, देरी की आशंका नई दिल्ली, 29 नवंबर (हि.स)। एयरबस श्रृंखला के ए-320 विमानों में उड़ान नियंत्रण से संबंधित संभावित समस्या को दूर करने का काम जारी रहने के बीच एयर इंडिया, इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान सेवाएं बाधित होने की आशंका है। इससे भारत में 200 से 250 और दुनिया भर में 6,000 विमान प्रभावित होेगे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एयरबस के एक टेक्निकल निर्देश की वजह से शनिवार को कुछ घरेलू एयरलाइंस को कई रूट पर देरी और शेड्यूल में बदलाव का सामना करना पड़ सकता है, जिससे उनके A320 फ्लीट पर असर पड़ सकता है। एयरबस के अलर्ट के बाद कई एयरलाइन ने देरी और कैंसलेशन की एडवाइजरी जारी की है। इंडिगो ने कहा कि वे सॉफ्टवेयर-हार्डवेयर सुधार कर रहे हैं और यात्रियों को न्यूनतम असुविधा देने का प्रयास करेंगे। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने एहतियाती कदम उठाए हैं, जबकि एयर इंडिया ने माफी मांगी है। वैभव सूर्यवंशी बने भारतीय टीम के लिए चुने जाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी ए-320 श्रृंखला के कई विमानों में उड़ान नियंत्रण से जुड़े महत्वपूर्ण डेटा के खराब होने की आशंका एयरबस ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि तीव्र सौर विकिरण के कारण ए-320 श्रृंखला के कई विमानों में उड़ान नियंत्रण से जुड़े महत्वपूर्ण डेटा के खराब होने की आशंका है। कंपनी ने जारी बयान में यह भी बताया कि इस समस्या को दूर करने के लिए सॉफ्टवेयर में जरूरी बदलाव किए जाएंगे, जिससे उड़ानों के संचालन में कुछ व्यवधान आ सकते हैं। आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 शृंखला के लिए भारतीय टीम घोषित, श्रेयस अय्यर बने कप्तान एयरबस ने चेतावनी दी है कि ए-320 बेड़े के कुछ प्लेन्स में तेज सूरज की किरणें फ्लाइट कंट्रोल के लिए जरूरी डेटा खराब कर सकती एयरबस ने बताया है कि 6,000 तक एक्टिव A-320 एयरक्राफ्ट को अपग्रेड करने की जरूरत पड़ सकती है। ऐसे में इंडिगो, एयर इंडिया और दूसरी एयरलाइनों के ऑपरेशन में दिक्कत आने की आशंका है। भारतीय विमानन कंपनियों के पास करीब 560 ए-320 सीरीज के विमान हैं और उनमें से 200-250 को सॉफ्टवेयर परिवर्तन या हार्डवेयर में बदलाव की आवश्यकता होगी। एयरबस ने चेतावनी दी है कि ए-320 बेड़े के कुछ प्लेन्स में तेज सूरज की किरणें फ्लाइट कंट्रोल के लिए जरूरी डेटा खराब कर सकती हैं। इससे 200–250 भारतीय विमानों पर असर पड़ेगा और सॉफ्टवेयर या हार्डवेयर बदलना पड़ेगा। वहीं, इस तकनीकी समस्या या मरम्मत प्रक्रिया से कुल 6,000 विमानों पर असर पड़ेगा। अंडर-18 एशिया कप : जापान को 4-1 से हराकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम बनी चैंपियन एयर इंडिया ने देर रात ‘एक्स’ पोस्ट पर जारी एडवाइजरी में कहा कि हमें एयरबस के एक निर्देश के बारे में पता है जो उसके A-320 फ़ैमिली एयरक्राफ़्ट से जुड़ा है, जो अभी सभी एयरलाइन ऑपरेटरों के लिए सर्विस में है। इससे हमारे फ्लीट के एक हिस्से में सॉफ्टवेयर/हार्डवेयर रीअलाइनमेंट होगा, जिससे टर्नअराउंड टाइम लंबा होगा और हमारे तय ऑपरेशन में देरी होगी। एयर इंडिया को खेद है कि जब तक पूरे फ़्लीट में रीसेट नहीं हो जाता, तब तक यात्रियों को इससे होने वाली किसी भी परेशानी के लिए हम माफी चाहते हैं। हम ग्राहकों से रिक्वेस्ट करते हैं कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले https://airindia.com/in/en/manage/flight-status.html पर अपनी फ़्लाइट का स्टेटस चेक करें और किसी भी और मदद के लिए 011-69329333, 011-69329999 पर हमारे कॉन्टैक्ट सेंटर से संपर्क करें।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
-एयरबस का 6,000 प्लेन में बदलाव का अनुरोध, फ्लाइट में रुकावट की चेतावनी
-एयरबस श्रृंखला के विमानों में समस्या के कारण उड़ानें रद्द होने, देरी की आशंका
नई दिल्ली, 29 नवंबर (हि.स)। एयरबस श्रृंखला के ए-320 विमानों में उड़ान नियंत्रण से संबंधित संभावित समस्या को दूर करने का काम जारी रहने के बीच एयर इंडिया, इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान सेवाएं बाधित होने की आशंका है। इससे भारत में 200 से 250 और दुनिया भर में 6,000 विमान प्रभावित होेगे।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एयरबस के एक टेक्निकल निर्देश की वजह से शनिवार को कुछ घरेलू एयरलाइंस को कई रूट पर देरी और शेड्यूल में बदलाव का सामना करना पड़ सकता है, जिससे उनके A320 फ्लीट पर असर पड़ सकता है। एयरबस के अलर्ट के बाद कई एयरलाइन ने देरी और कैंसलेशन की एडवाइजरी जारी की है। इंडिगो ने कहा कि वे सॉफ्टवेयर-हार्डवेयर सुधार कर रहे हैं और यात्रियों को न्यूनतम असुविधा देने का प्रयास करेंगे। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने एहतियाती कदम उठाए हैं, जबकि एयर इंडिया ने माफी मांगी है।
ए-320 श्रृंखला के कई विमानों में उड़ान नियंत्रण से जुड़े महत्वपूर्ण डेटा के खराब होने की आशंका
एयरबस ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि तीव्र सौर विकिरण के कारण ए-320 श्रृंखला के कई विमानों में उड़ान नियंत्रण से जुड़े महत्वपूर्ण डेटा के खराब होने की आशंका है। कंपनी ने जारी बयान में यह भी बताया कि इस समस्या को दूर करने के लिए सॉफ्टवेयर में जरूरी बदलाव किए जाएंगे, जिससे उड़ानों के संचालन में कुछ व्यवधान आ सकते हैं।
एयरबस ने चेतावनी दी है कि ए-320 बेड़े के कुछ प्लेन्स में तेज सूरज की किरणें फ्लाइट कंट्रोल के लिए जरूरी डेटा खराब कर सकती
एयरबस ने बताया है कि 6,000 तक एक्टिव A-320 एयरक्राफ्ट को अपग्रेड करने की जरूरत पड़ सकती है। ऐसे में इंडिगो, एयर इंडिया और दूसरी एयरलाइनों के ऑपरेशन में दिक्कत आने की आशंका है। भारतीय विमानन कंपनियों के पास करीब 560 ए-320 सीरीज के विमान हैं और उनमें से 200-250 को सॉफ्टवेयर परिवर्तन या हार्डवेयर में बदलाव की आवश्यकता होगी। एयरबस ने चेतावनी दी है कि ए-320 बेड़े के कुछ प्लेन्स में तेज सूरज की किरणें फ्लाइट कंट्रोल के लिए जरूरी डेटा खराब कर सकती हैं। इससे 200–250 भारतीय विमानों पर असर पड़ेगा और सॉफ्टवेयर या हार्डवेयर बदलना पड़ेगा। वहीं, इस तकनीकी समस्या या मरम्मत प्रक्रिया से कुल 6,000 विमानों पर असर पड़ेगा।
एयर इंडिया ने देर रात ‘एक्स’ पोस्ट पर जारी एडवाइजरी में कहा कि हमें एयरबस के एक निर्देश के बारे में पता है जो उसके A-320 फ़ैमिली एयरक्राफ़्ट से जुड़ा है, जो अभी सभी एयरलाइन ऑपरेटरों के लिए सर्विस में है। इससे हमारे फ्लीट के एक हिस्से में सॉफ्टवेयर/हार्डवेयर रीअलाइनमेंट होगा, जिससे टर्नअराउंड टाइम लंबा होगा और हमारे तय ऑपरेशन में देरी होगी। एयर इंडिया को खेद है कि जब तक पूरे फ़्लीट में रीसेट नहीं हो जाता, तब तक यात्रियों को इससे होने वाली किसी भी परेशानी के लिए हम माफी चाहते हैं। हम ग्राहकों से रिक्वेस्ट करते हैं कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले https://airindia.com/in/en/manage/flight-status.html पर अपनी फ़्लाइट का स्टेटस चेक करें और किसी भी और मदद के लिए 011-69329333, 011-69329999 पर हमारे कॉन्टैक्ट सेंटर से संपर्क करें।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ