रायपुर, 29 जून (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के अभनपुर में चल रहे कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया और प्रचार विभाग के अध्यक्ष ने राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाते हुए कहा कि भगवान राम के नाम पर भ्रष्टाचार स्वीकार नहीं किया जा सकता। शिविर का समापन आज 29 जून को होना है। कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया और प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा प्रशिक्षण शिविर में शामिल में होने को रविवार (28 जून) देर रात रायपुर पहुंचे थे और आज सोमवार को अभनपुर में चल रहे जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों के 10 दिवसीय ‘संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर’ के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने मीडिया से बातचीत में राम मंदिर, सोशल मीडिया, राजनीति और चुनाव से जुड़े मुद्दों पर बयान दिए। अयोध्या में राम मंदिर से जुड़े दान में कथित चोरी के मामले पर पवन खेड़ा ने मंदिर ट्रस्ट की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाते हुए कहा कि भगवान राम के नाम पर भ्रष्टाचार स्वीकार नहीं किया जा सकता। खेड़ा ने आरोप लगाया कि अयोध्या से लेकर उज्जैन तक सामने आई घटनाएं संघ की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती हैं। ऐसे संगठनों ने देश और हिंदू समाज को नुकसान पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने आगामी राजनीतिक चुनौतियों और चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि सत्ता में बैठे लोगों में अहंकार आ गया है, जो जनता की बात सुनने के बजाय उन पर नीतियां थोप रहे हैं। मुख्यमंत्री ने की पटना मेट्रो परियोजना की समीक्षा, 2 जुलाई को मलाहीपकड़ी तक मेट्रो विस्तार का होगा लोकार्पण उन्होंने कहा कि राम मंदिर के लिए पैसा सिर्फ बड़े कॉरपोरेट्स से नहीं आया, बल्कि देश की माताओं-बहनों ने अपनी मसाला दानी से निकालकर और बच्चों ने अपनी गुल्लक तोड़कर दिया था। ऐसे पावन धन में हेराफेरी होने पर सरकार मूकदर्शक बनकर नहीं बैठ सकती। उन्होंने कहा कि जब हम मंदिर के चढ़ावे में हुई चोरी या अनियमितताओं पर सवाल उठाते हैं, तो भाजपा इसे ‘आस्था पर हमला’ बताने लगती है। उन्होंने साफ किया कि चोरी पर सवाल उठाना आस्था पर चोट नहीं है, बल्कि धर्म की रक्षा करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सोशल मीडिया पर भाजपा के ‘झूठ के प्रोपेगैंडा’ और नैरेटिव का मुकाबला केवल तथ्यों और सच्चाई से किया जा सकता है। उन्होंने सोशल मीडिया के इस दौर में इस प्रशिक्षण शिविर को जरूरी बताया और कहा कि इससे कार्यकर्ताओं को सीखने और संवाद करने का अच्छा मौका मिला है। प्रशिक्षण शिविर में अलग अलग दिन कांग्रेस के राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल हुए। खुद राहुल गांधी ने बीते दिनाें करीब 4 घंटे शिविर में बिताए और जिला अध्यक्षों से सीधे संवाद किया। दुर्गा मंदिर से चोरी हुई सोने की हार बरामद, महिला समेत दो गिरफ्तार इससे पहले पार्टी संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट, पीसीसी चीफ दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत, पूर्व सीएम भूपेश बघेल, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव सहित सीनियर नेता को प्रशिक्षण सत्र में शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के जिला अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर में संगठन को मजबूत बनाने, चुनाव की तैयारी, मीडिया प्रबंधन और जनता से बेहतर संवाद जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। ‘मैं वापस आऊंगा’ और ‘अल्फा’ की सफलता को लेकर उत्साहित हैं शर्वरी
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
रायपुर, 29 जून (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के अभनपुर में चल रहे कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया और प्रचार विभाग के अध्यक्ष ने राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाते हुए कहा कि भगवान राम के नाम पर भ्रष्टाचार स्वीकार नहीं किया जा सकता। शिविर का समापन आज 29 जून को होना है।
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया और प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा प्रशिक्षण शिविर में शामिल में होने को रविवार (28 जून) देर रात रायपुर पहुंचे थे और आज सोमवार को अभनपुर में चल रहे जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों के 10 दिवसीय ‘संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर’ के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने मीडिया से बातचीत में राम मंदिर, सोशल मीडिया, राजनीति और चुनाव से जुड़े मुद्दों पर बयान दिए। अयोध्या में राम मंदिर से जुड़े दान में कथित चोरी के मामले पर पवन खेड़ा ने मंदिर ट्रस्ट की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाते हुए कहा कि भगवान राम के नाम पर भ्रष्टाचार स्वीकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
खेड़ा ने आरोप लगाया कि अयोध्या से लेकर उज्जैन तक सामने आई घटनाएं संघ की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती हैं। ऐसे संगठनों ने देश और हिंदू समाज को नुकसान पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने आगामी राजनीतिक चुनौतियों और चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि सत्ता में बैठे लोगों में अहंकार आ गया है, जो जनता की बात सुनने के बजाय उन पर नीतियां थोप रहे हैं।
उन्होंने कहा कि राम मंदिर के लिए पैसा सिर्फ बड़े कॉरपोरेट्स से नहीं आया, बल्कि देश की माताओं-बहनों ने अपनी मसाला दानी से निकालकर और बच्चों ने अपनी गुल्लक तोड़कर दिया था। ऐसे पावन धन में हेराफेरी होने पर सरकार मूकदर्शक बनकर नहीं बैठ सकती। उन्होंने कहा कि जब हम मंदिर के चढ़ावे में हुई चोरी या अनियमितताओं पर सवाल उठाते हैं, तो भाजपा इसे ‘आस्था पर हमला’ बताने लगती है। उन्होंने साफ किया कि चोरी पर सवाल उठाना आस्था पर चोट नहीं है, बल्कि धर्म की रक्षा करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सोशल मीडिया पर भाजपा के ‘झूठ के प्रोपेगैंडा’ और नैरेटिव का मुकाबला केवल तथ्यों और सच्चाई से किया जा सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने सोशल मीडिया के इस दौर में इस प्रशिक्षण शिविर को जरूरी बताया और कहा कि इससे कार्यकर्ताओं को सीखने और संवाद करने का अच्छा मौका मिला है। प्रशिक्षण शिविर में अलग अलग दिन कांग्रेस के राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल हुए। खुद राहुल गांधी ने बीते दिनाें करीब 4 घंटे शिविर में बिताए और जिला अध्यक्षों से सीधे संवाद किया।
इससे पहले पार्टी संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट, पीसीसी चीफ दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत, पूर्व सीएम भूपेश बघेल, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव सहित सीनियर नेता को प्रशिक्षण सत्र में शामिल हुए।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के जिला अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर में संगठन को मजबूत बनाने, चुनाव की तैयारी, मीडिया प्रबंधन और जनता से बेहतर संवाद जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ