Chhapra: गंगा, सरयू एवं सोन नदियों के पावन संगम तट पर अवस्थित विश्वप्रसिद्ध पुरातात्विक स्थल चिरांद में आयोजित होने वाले 19वें चिरांद चेतना महोत्सव सह गंगा गरिमा रक्षा संकल्प समारोह के माध्यम से चिरांद की गौरवशाली सांस्कृतिक एवं सभ्यतागत विरासत को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने की महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति व खान एवं भूतत्व विभाग के मंत्री प्रमोद कुमार सम्मिलित होंगे। महोत्सव के अंतर्गत पुरातात्विक स्थल परिसर स्थित भवन में विशेष चित्र प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इस प्रदर्शनी के माध्यम से आगंतुकों को प्राचीन भारत के सतत विकास मॉडल, कृषि संस्कृति, नदी सभ्यता तथा चिरांद के ऐतिहासिक महत्व से अवगत कराया जाएगा। प्रदर्शित चित्रों एवं शोध सामग्री के जरिए यह दर्शाने का प्रयास किया जाएगा कि हजारों वर्ष पूर्व भी भारतीय सभ्यता प्रकृति के साथ संतुलित विकास की अवधारणा पर आधारित थी। प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान आयोजक व वरिष्ठ पत्रकार कृष्णकान्त ओझा ने बताया कि चिरांद केवल एक पुरातात्विक स्थल नहीं बल्कि भारतीय सभ्यता, संस्कृति और जीवन पद्धति के प्राचीन स्वरूप का जीवंत साक्ष्य है, जिसे व्यापक पहचान दिलाने की दिशा में यह आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया कि वाल्मीकि रामायण के संदर्भों के अनुसार, भगवान श्रीराम, लक्ष्मण एवं उनके गुरु महर्षि विश्वामित्र जनकपुर की यात्रा के दौरान गंगा, सरयू एवं सोन के त्रिवेणी संगम क्षेत्र स्थित चिरांद में रात्रि विश्राम के लिए रुके थे। इसी ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुए चिरांद को ‘राम अभ्युदय यात्रा केंद्र’ के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव भी इस अवसर पर प्रस्तुत किया जाएगा। भाजपा सारण द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 135वीं कड़ी सुनी गई उन्होंने नागरिकों, इतिहास प्रेमियों, शोधकर्ताओं, विद्यार्थियों तथा श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में महोत्सव में सहभागिता करने की अपील की है, ताकि चिरांद की समृद्ध विरासत के संरक्षण और गंगा गरिमा रक्षा के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाया जा सके। थावे -छपरा कचहरी रेलखण्ड पर पकड़े गए बिना टिकट यात्रा कर रहे 24 यात्री वहीँ चिरांद विकास परिसद के सचिव श्री राम तिवारी ने बताया कि 29 जून को संध्या 6:30 बजे से गंगा महाआरती का आयोजन होगा। रात्रि में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के कला संस्कृति व खान एवं भूतत्व विभाग के मंत्री प्रमोद कुमार सम्मिलित होंगे। इस अवसर पर राम दयाल शर्मा, देवेश नाथ दीक्षित, राकेश पाण्डेय, गंगा समग्र के प्रांतीय संगठन मंत्री जय किशोर पाठक उपस्थित थें।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: गंगा, सरयू एवं सोन नदियों के पावन संगम तट पर अवस्थित विश्वप्रसिद्ध पुरातात्विक स्थल चिरांद में आयोजित होने वाले 19वें चिरांद चेतना महोत्सव सह गंगा गरिमा रक्षा संकल्प समारोह के माध्यम से चिरांद की गौरवशाली सांस्कृतिक एवं सभ्यतागत विरासत को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने की महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति व खान एवं भूतत्व विभाग के मंत्री प्रमोद कुमार सम्मिलित होंगे।
विज्ञापन
महोत्सव के अंतर्गत पुरातात्विक स्थल परिसर स्थित भवन में विशेष चित्र प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इस प्रदर्शनी के माध्यम से आगंतुकों को प्राचीन भारत के सतत विकास मॉडल, कृषि संस्कृति, नदी सभ्यता तथा चिरांद के ऐतिहासिक महत्व से अवगत कराया जाएगा। प्रदर्शित चित्रों एवं शोध सामग्री के जरिए यह दर्शाने का प्रयास किया जाएगा कि हजारों वर्ष पूर्व भी भारतीय सभ्यता प्रकृति के साथ संतुलित विकास की अवधारणा पर आधारित थी।
आयोजक व वरिष्ठ पत्रकार कृष्णकान्त ओझा ने बताया कि चिरांद केवल एक पुरातात्विक स्थल नहीं बल्कि भारतीय सभ्यता, संस्कृति और जीवन पद्धति के प्राचीन स्वरूप का जीवंत साक्ष्य है, जिसे व्यापक पहचान दिलाने की दिशा में यह आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया कि वाल्मीकि रामायण के संदर्भों के अनुसार, भगवान श्रीराम, लक्ष्मण एवं उनके गुरु महर्षि विश्वामित्र जनकपुर की यात्रा के दौरान गंगा, सरयू एवं सोन के त्रिवेणी संगम क्षेत्र स्थित चिरांद में रात्रि विश्राम के लिए रुके थे। इसी ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुए चिरांद को ‘राम अभ्युदय यात्रा केंद्र’ के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव भी इस अवसर पर प्रस्तुत किया जाएगा।
उन्होंने नागरिकों, इतिहास प्रेमियों, शोधकर्ताओं, विद्यार्थियों तथा श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में महोत्सव में सहभागिता करने की अपील की है, ताकि चिरांद की समृद्ध विरासत के संरक्षण और गंगा गरिमा रक्षा के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।
वहीँ चिरांद विकास परिसद के सचिव श्री राम तिवारी ने बताया कि 29 जून को संध्या 6:30 बजे से गंगा महाआरती का आयोजन होगा। रात्रि में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के कला संस्कृति व खान एवं भूतत्व विभाग के मंत्री प्रमोद कुमार सम्मिलित होंगे।
विज्ञापन
इस अवसर पर राम दयाल शर्मा, देवेश नाथ दीक्षित, राकेश पाण्डेय, गंगा समग्र के प्रांतीय संगठन मंत्री जय किशोर पाठक उपस्थित थें।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ