Breaking News

रेल मंत्री ने छपरा से दिल्ली आनंद विहार स्टेशन एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

CT Bihar Desk
3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विन वैष्णव ने शुक्रवार को छपरा जंक्शन से दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन को जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर छपरा जंक्शन पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए रेल मंत्री श्री वैष्णव ने जयप्रकाश नारायण की धरती सारण को नमन करते हुए कहा कि छपरा से दिल्ली के लिए कई माह से ट्रेन की मांग चल रही थी। जो आज पूर्ण हो गईं। मंच पर उपस्थित स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी एवं महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल से 40 दिन पूर्व किए गए अपने वादों को 39 दिनों में ही पूरा करने की बात कही।

SHAILFORD
विज्ञापन

श्री वैष्णव ने कहा कि देश में प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्षों की समय अवधि में विकास के कई अनगिनत कार्य हुए हैं। जिसमें बिहार में भी कई रेल परियोजनाओं को लागू कर उसे पूर्ण किया जा रहा है।

SHARDA
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 12 वर्ष पूर्व बिहार में 1000 करोड़ के बजट का प्रावधान था जो अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में 10 हजार करोड़ तक पहुंच गया हैं। उन्होंने बताया कि बिहार में सबसे ज्यादा 14 बंदे भारत ट्रेन और 11 अमृत भारत ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। वहीं दर्जनों रेल ओवर ब्रिज बनाया जा रहे हैं। सारण में भी कई रेल ओवर ब्रिज का काम शुरु होने वाला है। जिससे की आम जनता को सहूलियत मिलेगी।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

श्री वैष्णव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में दिल्ली से पटना की दूरी महज़ 4 घंटे 41 मिनट में पूरी की जाएगी। उन्होंने बिहार की पहली बुलेट ट्रेन के परिचालन की विस्तृत रूपरेखा को बताते हुए कहा कि दिल्ली से लखनऊ और लखनऊ से पटना तथा पटना से सिलीगुड़ी की बुलेट ट्रेन को इस वर्ष के बजट में प्रावधान किया गया है। आने वाले 5 से 8 वर्षों में बिहार से 200 नई रेलगाड़िया का परिचालन करने की योजना है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

उन्होंने सारण के मढ़ौरा स्थित रेल इंजन फैक्ट्री की चर्चा करते हुए कहा कि आज बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा 51 वे लोको इंजन का एक्सपोर्ट किया जाएगा, यह गौरव का क्षण है। आने वाले समय में बिहार की डबल इंजन की सरकार के साथ उन्होंने बिहार के विकास और कई रेल परियोजनाओं को धरातल उतारने का संकल्प लिया जिससे की आम जनमानस को सहूलियत मिल सके।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें