Chhapra: सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में परिवहन विभाग की पूरी टीम ने शुक्रवार को शहर के थाना चौक के समीप विशेष रोको–टोको अभियान चलाया। इस दौरान दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट के अनिवार्य उपयोग तथा चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने के महत्व के बारे में समझाया गया। अभियान के दौरान नियमों का पालन करने वाले चालकों को गुलाब का फूल भेंट कर प्रोत्साहित किया गया, वहीं नियमों की अनदेखी करने वालों को विनम्रतापूर्वक यातायात नियमों की जानकारी दी गई और भविष्य में सतर्क रहने की अपील की गई। शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी ने पकड़ी रफ्तार 1 से 31 जनवरी तक जिले में सड़क सुरक्षा माह गौरतलब है कि 1 जनवरी से 31 जनवरी तक जिले में सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इस दौरान परिवहन विभाग, पुलिस प्रशासन एवं अन्य संबंधित विभागों के सहयोग से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा आम नागरिकों में सुरक्षित ड्राइविंग की आदत विकसित करना है। श्री मोती सिंह जागेश्वरी आयुर्वेद कॉलेज में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 200 मरीजों की हुई जांच जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग न केवल कानूनी अनिवार्यता है, बल्कि यह जीवन रक्षा का सबसे प्रभावी साधन भी है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और स्वयं के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। पीएम सूर्य घर योजना के लाभ, सब्सिडी, ऋण सुविधा एवं ऊर्जा आत्मनिर्भरता पर दी गई जानकारी
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में परिवहन विभाग की पूरी टीम ने शुक्रवार को शहर के थाना चौक के समीप विशेष रोको–टोको अभियान चलाया। इस दौरान दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट के अनिवार्य उपयोग तथा चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने के महत्व के बारे में समझाया गया।
अभियान के दौरान नियमों का पालन करने वाले चालकों को गुलाब का फूल भेंट कर प्रोत्साहित किया गया, वहीं नियमों की अनदेखी करने वालों को विनम्रतापूर्वक यातायात नियमों की जानकारी दी गई और भविष्य में सतर्क रहने की अपील की गई।
गौरतलब है कि 1 जनवरी से 31 जनवरी तक जिले में सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इस दौरान परिवहन विभाग, पुलिस प्रशासन एवं अन्य संबंधित विभागों के सहयोग से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा आम नागरिकों में सुरक्षित ड्राइविंग की आदत विकसित करना है।
जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग न केवल कानूनी अनिवार्यता है, बल्कि यह जीवन रक्षा का सबसे प्रभावी साधन भी है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और स्वयं के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।