Breaking News

बिहार दिवस पर ‘बिहार को जानो’ प्रतियोगिता का आयोजन, युवाओं में दिखा उत्साह

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: बिहार दिवस के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लियो क्लब छपरा सारण द्वारा स्थानीय नेहरू स्मारक पार्क में “बिहार को जानो” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों ने भाग लेकर उत्साहपूर्वक अपनी भागीदारी दर्ज कराई।

SHAILFORD
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन डिप्टी मेयर रागनी देवी, लायंस क्लब के पीडीजी डा एस के पांडे तथा सेंट्रल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक डॉ विकास कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

SHARDA
विज्ञापन

लियो क्लब के अध्यक्ष विशाल भास्कर ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को अपने राज्य के इतिहास, राजनीति एवं भूगोल से जुड़े विषयों की जानकारी देना था। यह एक ओपन क्विज प्रतियोगिता थी, जिसमें सैकड़ों प्रतिभागियों ने भाग लिया।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन डा मनोज कुमार वर्मा संकल्प द्वारा किया गया, जिन्होंने बिहार से संबंधित विविध प्रश्न पूछकर प्रतियोगिता को रोचक बनाया। सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप कलम, चॉकलेट, रेस्टोरेंट फूड कूपन एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जबकि विजेताओं को मोमेंटो के साथ सम्मानित किया गया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सिद्धार्थ कुमार, द्वितीय स्थान शिवम कुमार एवं तृतीय स्थान अंकित कुमार ने प्राप्त किया।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे ज्ञानवर्धक एवं मनोरंजक बताया। इस अवसर पर लायन डा विक्की आनंद, डा नागेंद्र सिंह, साकेत श्रीवास्तव, धर्मनाथ पिंटू सहित लियो क्लब के कई सदस्य मौजूद रहे और कार्यक्रम के सफल आयोजन में सक्रिय सहयोग किया।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें