Breaking News

शिक्षकों की मजबूत आवाज बनकर उभर रहे डॉ राहुल राज, शिक्षक समाज का बढ़ता समर्थन

3 Min Read

Chhapra: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के आगामी चुनाव को लेकर शिक्षक समाज में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। विभिन्न प्रखंडों, विद्यालयों और शिक्षक संवाद कार्यक्रमों में शिक्षकों का व्यापक समर्थन प्राप्त कर रहे शिक्षाविद् एवं भावी प्रत्याशी डॉ राहुल राज अब शिक्षक समाज की सशक्त और भरोसेमंद आवाज बनकर उभरते दिखाई दे रहे हैं।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

डॉ राहुल राज पिछले कई वर्षों से शिक्षकों की सेवा सुरक्षा, प्रोन्नति, वेतन विसंगति, स्थानांतरण, प्रधानाध्यापकों के अधिकार और शिक्षा व्यवस्था में सुधार जैसे मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करते रहे हैं। यही कारण है कि अब सारण प्रमंडल के शिक्षकों, प्राचार्यों और शिक्षक नेताओं का एक बड़ा वर्ग खुलकर उनके समर्थन में सामने आने लगा है।

छपरा सहित सारण प्रमंडल के विभिन्न विद्यालयों में आयोजित शिक्षक संवाद कार्यक्रमों में शिक्षकों ने कहा कि जब भी शिक्षक समाज किसी जटिल समस्या से जूझा, तब डॉ राहुल राज ने बिना किसी भेदभाव के शिक्षकों के पक्ष में संघर्ष कर न्याय दिलाने का प्रयास किया। शिक्षकों ने उन्हें शिक्षा जगत से जुड़ा, संवेदनशील और संघर्षशील नेतृत्व बताया।

DOON
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष शंकर यादव ने कहा कि आज शिक्षक समाज ऐसे नेतृत्व की तलाश में है जो शिक्षकों के सम्मान, अधिकार और स्वाभिमान की लड़ाई को मजबूती से लड़ सके। उन्होंने कहा कि डॉ राहुल राज ने जिस निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ शिक्षकों की समस्याओं को उठाया है, वह उन्हें अन्य प्रत्याशियों से अलग पहचान देता है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज अब केवल आश्वासन नहीं बल्कि संघर्षशील नेतृत्व चाहता है और डॉ राहुल राज इस अपेक्षा पर पूरी तरह खरे उतरते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने गांव-गांव और विद्यालय-विद्यालय जाकर शिक्षकों से सीधा संवाद स्थापित किया है तथा समस्याओं के समाधान के लिए ठोस पहल का भरोसा दिलाया है। यही कारण है कि शिक्षकों, शिक्षिकाओं और प्राचार्यों में उनके प्रति अभूतपूर्व विश्वास और उत्साह देखा जा रहा है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों ने विश्वास जताया कि डॉ राहुल राज के नेतृत्व में सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन का नया इतिहास लिखा जाएगा और शिक्षक समाज को मजबूत, संवेदनशील एवं संघर्षशील प्रतिनिधित्व मिलेगा।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें